कैग मुख्यालय में PM Modi ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के कार्यालय में मंगलवार को पहले ऑडिट दिवस को संबोधित करते हुए सरकारी विभागों से कहा कि कैग जो भी दस्तावेज, आंकड़े और फाइल मांगें, वे उन्हें उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कैग कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के कार्यालय में मंगलवार को पहले ऑडिट दिवस को संबोधित करते हुए सरकारी विभागों से कहा कि कैग जो भी दस्तावेज, आंकड़े और फाइल मांगें, वे उन्हें उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कैग कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक प्रतिमा का अनावरण भी किया।

कार्यक्रम में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू भी मौजूद थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि राजकोषीय घाटे और सरकारी व्यय पर आपकी चिंताओं को हमने सकारात्मक तरीके से लिया है। CAG मुख्यालय में पीएम मोदी ने कहा, आज भारत पूरी दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। 50 से ज्यादा हमारे भारतीय यूनिकॉर्न खड़े हो चुके हैं। भारतीय IITs आज चौथे सबसे बड़े यूनिकॉर्न प्रोड्यूसर बन कर उभरे हैं। सदी की सबसे बड़ी महामारी जितनी चुनौतीपूर्ण थी, उतनी ही इसके खिलाफ देश की लड़ाई भी असाधारण रही है।

मोदी ने कहा कि कैग को महामारी के समय में अपनाए गए बेहतरीन उपायों और क्रमबद्ध सीखों का अध्ययन करना चाहिए और वैज्ञानिक एवं सशक्त लेखा परीक्षण से व्यवस्था मजबूत और पारदर्शी होगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ‘डेटा’ ही सूचना है और आने वाले समय में हमारा इतिहास भी ‘डेटा’ के जरिए देखा और समझा जाएगा।

यह भी पढ़े-

अब राजस्‍थान में एआईएमआईएम भी फूंकेगी चुनावी बिगुल, ओवैसी बोले- यहां खुद को लांच कर पार्टी की करेंगे शुरुआत

संबंधित समाचार