बरेली में प्रेमिका की हत्या: भाई के साथ जा रही युवती को लात मारकर पहले गिराया, फिर बाल पकड़कर पीटा, बाद में सीने और पेट में तीन गोलियां मारकर हो गया फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। मारने से पहले उसने युवती को लात मारकर गिराया। फिर बाल पकड़कर सड़क पर जमकर पीटा बाद में तीन गोलियां सीने और पेट में दाग दी। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। मारने से पहले उसने युवती को लात मारकर गिराया। फिर बाल पकड़कर सड़क पर जमकर पीटा बाद में तीन गोलियां सीने और पेट में दाग दी। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं, आरोपी युवक ने उसके मौसेरे भाई को भी तमंचे के बल पर जमकर पीटा। बाद में तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को तैनात किया है।

अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक पर जा रही थी युवती
दरअसल, फतेहगंज पूर्वी के डगरोली गांव की रहने वाली 20 वर्षीय उजाला अपने मौसेरे भाई राजवीर के साथ जा रही थी। दोनों लोग जब डगरोली गांव के पास पहुंचे तो डगरोली के ही रहने वाले रजनेश ने बाइक में पीछे से लात मारकर दोनों को गिरा दिया। इसके बाद उसने उजाला को बाइक से खींचकर उसे सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा और जमकर पिटाई लगाई। जब इसका मौसेरे भाई ने विरोध किया तो उसे भी तमंचे के बल पर पीटा। बाद में वह उजाला के सीने और पेट में तीन गोलियां मारकर फरार हो गया। पुलिस को मौके से तीन खाली खोखे भी मिले है।

परिवार के दवाब की वजह से उजाला ने मिलना कर दिया था कम
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि उजाला और रजनेश की आपस में दोस्ती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी था। जब यह बात परिवार वालों को पता चली तो उन्हें यह नगवार गुजरी। उन्होंने उजाला को रजनेश से मिलने पर सख्त हिदायत कर दी। जिसकी वजह से उजाला ने भी रजनेश के साथ दूरियां बढ़ा ली थी। बातचीत से मना करने की वजह से रजनेश आग बबूला हो गया था।

शव को देखने के बाद रजनेश की भड़ास का लगाया जा सकता है अंदाज
बताया जा रहा है कि रजनेश की इस घटना को देखने के बाद उसके मन की भड़ास का अंदाजा लगाया जा सकता है। मारपीट के दौरान रजनेश और उसके मौसेरे भाई के बीच हाथापाई भी हुई। इसके बाद ताबड़तोड़ तीन गोलियां रजनेश ने दाग दी। जबकि एक गोली के बाद दूसरी गोली लोड करने में भी कुछ समय लगता है। हालांकि एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए टीमों को तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़े-

बरेली: डीआईओएस ने किया तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण

संबंधित समाचार