मुरादाबाद : मरम्मत के दौरान फिर गुल रही तीन घंटे बिजली
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में आशियाना बिजलीघर में मरम्मत के दौरान बिजली गुल हो गई। करीब तीन घंटे बिजली गुल रहने से करीब पांच हजार उपभोक्ता बेहाल रहे। सुबह दस बजे के बाद सप्लाई शुरू होने पर सभी ने राहत की सांस ली। आशियाना बिजलीघर से करीब पांच हजार घरों में विद्युत की …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में आशियाना बिजलीघर में मरम्मत के दौरान बिजली गुल हो गई। करीब तीन घंटे बिजली गुल रहने से करीब पांच हजार उपभोक्ता बेहाल रहे। सुबह दस बजे के बाद सप्लाई शुरू होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
आशियाना बिजलीघर से करीब पांच हजार घरों में विद्युत की सप्लाई होती है। इस बिजलीघर में पिछले कई दिनों से मरम्मत का कार्य चल रहा है। हालांकि दिवाली व छठ पूजा के कारण कार्य बंद कर दिया गया था। पिछले कुछ दिनों से फिर मरम्मत कार्य शुरू हो गया है।
मंगलवार को मरम्मत के कारण सुबह सात बजे फिर बिजली गुल कर दी गई। जिससे लोग परेशान हो गए, सबसे अधिक परेशानी पानी को लेकर हुई। बिजली न होने के कारण टंकियां नहीं भर सकी। करीब दस बजे सप्लाई शुरू होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। एसडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि दो दिन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
