यूपी में आधुनिक होती सुविधाओं का प्रतिबिंब है पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: पीएम मोदी
सुल्तानपुर। पिछली सरकारों पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की उपेक्षा का आरोप लगाते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में आधुनिक होती सुविधाओं का प्रतिबिंब है। करीब 22 हजार करोड़ की लागत से तैयार 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते …
सुल्तानपुर। पिछली सरकारों पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की उपेक्षा का आरोप लगाते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में आधुनिक होती सुविधाओं का प्रतिबिंब है। करीब 22 हजार करोड़ की लागत से तैयार 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुये मोदी ने कहा कि तीन साल पहले जहां केवल जमीन थी।
वहां आज इतना आधुनिक एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के संपूर्ण विकास के लिये क्षेत्रों का संतुलित विकास भी बहुत जरूरी है। कुछ क्षेत्र आगे चले जाये और कुछ दशकों तक पीछे चले जाये। यह असमानता ठीक नहीं है। पीएम ने कहा कि विकास की संभावना होने के बावजूद नार्थ ईस्ट को उतना लाभ नहीं मिला। यूपी का सर्वांगीण विकास पर भी पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया।
पढ़ें: बाराबंकी: महंत लालता दास के जलाभिषेक पूजन के साथ संपन्न हुआ भंडारा
प्रदेश को माफियावाद और गरीबी के हवाले कर दिया गया था। साथ ही कहा कि मुझे खुशी है कि आज यहीं क्षेत्र विकास का नया अध्याय लिख रहा है। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि जिन किसान बहनों की भूमि इसमे लगी है, जिन श्रमिकों का पसीना इसमें लगा है, उनका भी अभिनंदन। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की उपजाऊ भूमि और यहां के लोगों का परिश्रम व कौशल अभूतपूर्व हैं।
वह ऐसा किताबी ज्ञान के नाते नहीं कह रहे हैं, बल्कि यहां का सांसद के नाते जो रिश्ता नाता बना है, उसपर बोल रहे हैं। इतने बडे क्षेत्र को गंगा और अन्य नदियों का आशीर्वाद मिला है। साथ ही सात से आठ साल पहले यहां के जो हालात थे, उनको देखकर हैरानी होती थी।
