बाइडेन ने 1,000 अरब डॉलर के बुनियादी ढांचे के बिल को दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को व्हाइट हाउस के लॉनॉय प्रणाली से क्या हासिल किया जा सकता है। बाइडेन को उम्मीद है कि इस विधेयक से रोजगार, स्वच्छ पानी, तेज इंटरनेट और स्वच्छ ऊर्जा भविष्य मिलेगा, जिससे उन्हें अपनी लोकप्रियता को वापस पाने में मदद मिलेगी। बढ़ती मुद्रास्फीति और कोविड-19 के चलते …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को व्हाइट हाउस के लॉनॉय प्रणाली से क्या हासिल किया जा सकता है। बाइडेन को उम्मीद है कि इस विधेयक से रोजगार, स्वच्छ पानी, तेज इंटरनेट और स्वच्छ ऊर्जा भविष्य मिलेगा, जिससे उन्हें अपनी लोकप्रियता को वापस पाने में मदद मिलेगी। बढ़ती मुद्रास्फीति और कोविड-19 के चलते सार्वजनिक स्वास्थ्य और आर्थिक जोखिमों से पूरी तरह निपट नहीं पाने के चलते बाइडन इस समय दबाव का सामना कर रहे हैं।

बाइडेन ने कहा, ”अमेरिकी लोगों के लिए मेरा संदेश है: अमेरिका फिर से आगे बढ़ रहा है और आपका जीवन बेहतर होने वाला है।” द्विपक्षीय सौदे के साथ सड़क, पुल, जल प्रणाली, ब्रॉडबैंड, बंदरगाहों, इलेक्ट्रिक वाहनों और पावर ग्रिड में निवेश शुरुआती लक्ष्य के मुकाबले कम होगा, लेकिन फिर भी प्रशासन ने नए कानून को एक सफलता की तरह पेश किया है।

बाइडेन ने कहा, ”इस कानून के साथ, हमने काम पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया। हमारे देश को आगे बढ़ाने का एकमात्र तरीका समझौता और आम सहमति है।” द्विपक्षीय समझौते के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति को बुनियादी ढांचे पर 2300 अरब डॉलर खर्च करने की अपनी प्रारंभिक महत्वाकांक्षा को आधे से अधिक कम करना पड़ा। इस कटौती के बाद ही पैकेज को सीनेट में रिपब्लिकन सांसदों का समर्थन मिला।

संबंधित समाचार