बरेली: छह ट्रेनों के बदले नंबर, अब सामान्य किराए के साथ कर सकते है यात्रा
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की वजह से रेलवे बोर्ड ने अधिकांश ट्रेनों को स्पेशन बनाकर चलाया था। मगर अब कोविड संक्रमण कम होने के साथ ही ट्रेनों को पुराने नंबरों के आधार पर चलाने का रेलवे बोर्ड ने फैसला लिया है। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने करीब छह ट्रेनों का नंबर बदल दिया है। …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की वजह से रेलवे बोर्ड ने अधिकांश ट्रेनों को स्पेशन बनाकर चलाया था। मगर अब कोविड संक्रमण कम होने के साथ ही ट्रेनों को पुराने नंबरों के आधार पर चलाने का रेलवे बोर्ड ने फैसला लिया है। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने करीब छह ट्रेनों का नंबर बदल दिया है। अब यह ट्रेनें अपने पुराने नंबरों के साथ ही चलेंगी।
इन ट्रेनों के बदले गए नंबर
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि काठगोदाम-हावड़ा 13020, काठगोदाम-नई दिल्ली 12039, रामनगर-बांद्रा टर्मिनस 22976, काठगोदाम-जम्मूतवी 12207, काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल 12210, लालकुआं-अमृतसर 14615 नंबर से चलाई जाएंगी। अब तक इन ट्रेनों के आगे 1 की जगह 0 लगाकर स्पेशल बनाकर संचालित किया जा रहा था। जिसकी वजह से इनका किराया भी बढ़ा हुआ था।
यह भी पढ़े- बरेली: लोक जनशक्ति पार्टी का ऐलान, इस बार यूपी और पंजाब में लड़ेंगे चुनाव, गठबंधन पर निर्णय अभी बाकी
