उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरा वाहन, रेस्क्यू में एसडीआरएफ की टीम को मिले तीन शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़/चमोली। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की बचाव दल ने एक खाई से तीन शव बरामद किये हैं। यह शव सोमवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिरने के कारण उसमें सवार यात्रियों के हैं।  वहीं एक अन्य दुर्घटना चमोली जिले में हुई जहां गहरी खाई में गिरी …

पिथौरागढ़/चमोली। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की बचाव दल ने एक खाई से तीन शव बरामद किये हैं। यह शव सोमवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिरने के कारण उसमें सवार यात्रियों के हैं।  वहीं एक अन्य दुर्घटना चमोली जिले में हुई जहां गहरी खाई में गिरी कार के चालक को गम्भीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया है।

एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने आज बताया कि पिथौरागढ़ के आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार को गुरना के पास गहरी खाई में एक वाहन गिरने की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर पहुंचे बचाव टीम ने देर रात्रि में अत्यन्त विषम परिस्थितियों में 400 फुट गहरी खाई से दो  शव बरामद कर लिये थे। अंधेरा ज्यादा होने के कारण आज सुबह फिर बचाव अभियान शुरू किया गया। जिसके बाद तीसरे यात्री का भी शव खोज कर नागरिक पुलिस के लिये सौंप दिया गया।

नेगी ने बताया कि मृतकों की पहचान नीरज सौन (38) पुत्र भूपेंद्र सौन, धीरज सौन (28) पुत्र प्रकाश सौन, और सुरेश सिंह मेहता (34) पुत्र  चंद्रसिंह मेहता के रूप में हुई है। सभी स्थानीय निवासी हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, चमोली जनपद की नारायण बगड़ पुलिस चौकी अंतर्गत, नल गांव के पास आज एक कार गहरी खाई में गिर गई।

सूचना पर पहुंचे एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने करीब 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त घायल व्यक्ति प्रमोद सिंह बिष्ट पुत्र आनन्द सिंह, निवासी ग्राम धनततोली, नारायण बगड, चमोली  को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकार 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा है। कार चालक की हालत गम्भीर है।

संबंधित समाचार