बरेली: चाइल्ड लाइन की तरफ आयोजित हुई जागरुकता रैली
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार को चाइल्ड लाइन की तरफ से एक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जोगी नवादा शुरू होकर थाना बारादरी तक लाई गई। रैली के बाद बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसी के साथ बच्चों ने भी पुलिसकर्मी, बाल कल्याण समिति …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार को चाइल्ड लाइन की तरफ से एक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जोगी नवादा शुरू होकर थाना बारादरी तक लाई गई। रैली के बाद बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसी के साथ बच्चों ने भी पुलिसकर्मी, बाल कल्याण समिति के सदस्य और अध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी के सदस्यों को सुरक्षा सूत्र भी बांधा।
दोस्ती प्रोग्राम के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रम
चाइल्ड लाइन की को-ऑर्डिनेटर आरती ने बताया कि शासन की तरफ से 1 सप्ताह तक दोस्ती प्रोग्राम संचालित करने के निर्देश दिए गए। जो 13 नवंबर से संचालित होकर 19 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम के पहले दिन यानि 13 नवंबर को स्कूलों एवं स्थलों पर प्रोग्राम किए गए। 14 नवंबर को आर्य समाज अनाथालय बालक में क्रिकेट की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही पुरस्कार वितरण भी किया गया। 15 को हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, और प्रशासनिक अधिकारियों के हस्ताक्षर करवाए गए। इसी क्रम में मंगलवार यानि 16 नवंबर को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली में यह लोग रहे मौजूद
जागरुकता रैली में सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र, सदस्य रश्मि, मानिका, चाइल्ड लाइन को-ऑर्डिनेटर आरती शर्मा, काउंसलर सौरभ, रिया, रजनी, रवि, समेत तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: छह ट्रेनों के बदले नंबर, अब सामान्य किराए के साथ कर सकते है यात्रा
