मुरादाबाद : दो लाख और बाइक नहीं मिली तो दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक के लिए महिला को तलाक देकर बच्चे समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कटघर एसएचओ को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। कटघर कोतवाली के मोहल्ला करूला रहमतनगर निवासी नाजमीन ने बताया कि उनका निकाह 30 …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक के लिए महिला को तलाक देकर बच्चे समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कटघर एसएचओ को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। कटघर कोतवाली के मोहल्ला करूला रहमतनगर निवासी नाजमीन ने बताया कि उनका निकाह 30 मार्च 2013 को करुला के ही मोहल्ला जाहिदनगर निवासी फुरकान से हुआ था।

निकाह के कुछ दिन बाद ही सुसराल वाले कम दहेज की बात कह उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोपी बाइक व दो लाख रुपये की मांग करते थे। असमर्थता जताने पर आए दिन मारपीट करने लगे। घर बचाने के लिए नाजमीन उत्पीड़न बर्दाश्त करती रही। 2015 में उसने बेटे को जन्म दिया, मगर ससुरालियों का व्यवहार नहीं बदला।

पीड़िता ने बताया कि 11 नवंबर की रात आठ बजे पति ने दो लाख मांगे। इन्कार करने पर मारपीट करके तीन तलाक दिया और बच्चे समेत घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उस पर तेजाब डालने की भी धमकी दी। पीड़िता ने थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने एसएसपी के समक्ष शिकायत की।

संबंधित समाचार