रायबरेलीः अधिवक्ताओं ने कोतवाली का किया घेराव, जमकर काटा हंगामा, जानें मामला
रायबरेली। अधिवक्ता के घर पर बीती रात पुलिस की छापामारी से नाराज अधिवक्ताओं ने महराजगंज कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगते हुए जमकर नारेबाजी की। कहा गया कि अधिवक्ता साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीती रात मोंन गांव निवासी अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह के घर पर कोतवाली …
रायबरेली। अधिवक्ता के घर पर बीती रात पुलिस की छापामारी से नाराज अधिवक्ताओं ने महराजगंज कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगते हुए जमकर नारेबाजी की। कहा गया कि अधिवक्ता साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीती रात मोंन गांव निवासी अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह के घर पर कोतवाली पुलिस धमक पड़ी।
आरोप है कि महराजगंज कोतवाल नारायण कुशवाहा मय फोर्स अधिवक्ता के घर जाकर परेशान कर दबाव बनाने लगे। जबकि घर पर अधिवक्ता नहीं थे। इसे लेकर आज मंगलवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील से लेकर कोतवाली तक विरोध प्रदर्शन करते हुए कोतवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कोतवाल को तत्काल हटाए जाने की मांग की। वकीलों ने पहले तहसील की सड़क पर प्रदर्शन किया फिर कोतवाली में जमकर हंगामा काटा गया।
यह भी पढ़ें:-चुनौतियों का मुकाबला कर आगे बढ़ती महिलाएं, ‘मेक इन इंडिया’ में निभाना चाहती हैं बड़ी भूमिका- रिपोर्ट
अधिवक्ता ज्योति प्रकाश अवस्थी ने कहा कि अगर अधिवक्ता साथी के साथ पुलिस द्वारा इस तरह अभद्र व्यवहार किया गया तो अधिवक्ता संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान शिव सागर अवस्थी, छोटेलाल, मोहन सिंह, सुशील पांडे विजय सिंह, राधेश्याम, पंकज श्रीवास्तव, शिव शंकर, यजुवेंद्र मिश्रा, रणविजय सिंह सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं कोतवाल नारायण कुशवाहा का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं पुलिस ने अधिवक्ता के घर पर छापामारी नहीं की है।
यह भी पढ़ें:-अमित शाह को लेकर बोले गहलोत- राजस्थान के लोगों ने गृहमंत्री का घमंड किया चकनाचूर, की थी सरकार गिराने की कोशिश
