रायबरेलीः दवा जलाने के मामले में सीएचसी अधीक्षक समेत पांच कर्मचारी पाए गए दोषी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में दवाएं जलाने के मामले की रिपोर्ट आ गई है। मामले में जांच टीम ने तत्कालीन सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम समेत पांच लोगों को दवाएं जलाए जाने के लिए प्रथम द्रष्टया दोषी माना है। वहीं भाजपा किसान नेता रमेश सिंह ने सभी आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने …

रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में दवाएं जलाने के मामले की रिपोर्ट आ गई है। मामले में जांच टीम ने तत्कालीन सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम समेत पांच लोगों को दवाएं जलाए जाने के लिए प्रथम द्रष्टया दोषी माना है। वहीं भाजपा किसान नेता रमेश सिंह ने सभी आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। रिपोर्ट डीएम को दी गई है।

बीती 28 सितंबर को सीएचसी लालगंज में बिना एक्सपाइयरी के लाखों रुफये कीमत की दवाएं जलाई गई थी। मामले में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार व जिला औषधि निरीक्षक अजय कुमार संतोषी की सदस्यता में जांच टीम गठित की थी। टीम ने अस्पताल पहुंच दवांए जलाने के दिन अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों डॉ. राजकिशोर तिवारी डॉ. संजीव सिंह व डॉ. प्रियंका कुशवाहा के लिखित बयान लिए थे।

तीनों चिकित्सकों का कहना था कि सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो बिना एक्सपायरी दवाएं जलती मिली थी। जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि बिना किसी अधिकारी की अनुमति लिए दवाएं जलाई गई हैं। वहीं अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम को समय समय पर स्टाक के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन करना चाहिए था। शीघ्र एक्सपायरी होने वाली दवाओं को रोगियों को वितरित न करने अथवा सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त कर अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ने भेजते हुए दवाओं को अनियमित तरीके से निस्तारित करने का प्रयास किया गया है।

फार्माशिष्ट रामलखन पटेल तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता अतुल कुमार द्वारा लापरवाही बरतते हुए स्टोर की सफाई का कार्य सफाई कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि स्वीपर देवानंद द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि कूड़ा जलाए जाने की कुछ लोग फोटोग्राफी कर रहे हैं इससे स्पष्ट है कि उसके द्वारा कूड़ा जलाया गया है। जांच टीम ने सभी पांचों लोगों को दवा जलाने का प्रथम दृष्टा दोषी माना है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: प्रकाश पर्व पर निकली शोभायात्रा, वाहे गुरुजी की उठी गूंज

संबंधित समाचार