सीतापुर: अब हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने वालों को ही मिलेगा पेट्रोल
सीतापुर। खुद की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के लिए बुरी खबर है। बिना हेलमेट और बिना मास्क के वाहन चलाने वालों को अब पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। ऐसा ही व्यवहार सीट बेल्ट न लगाने वाले चौपहिया वाहन चालकों के साथ भी किया जाएगा। कानून तोड़ने वालों को पेट्रोल न …
सीतापुर। खुद की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के लिए बुरी खबर है। बिना हेलमेट और बिना मास्क के वाहन चलाने वालों को अब पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। ऐसा ही व्यवहार सीट बेल्ट न लगाने वाले चौपहिया वाहन चालकों के साथ भी किया जाएगा। कानून तोड़ने वालों को पेट्रोल न देने के लिए बाकायदा एक सरकारी आदेश पंप संचालकों को भेज दिया गया है।
इतना ही नहीं पंप स्वामियों से यह भी कहा गया है कि वह सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों व नारों से संबंधित एक पिट्टिका भी लगाएंगे, ताकि उसको पढ़कर लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सकें। पंप स्वामियों को यह आदेश सड़क सुरक्षा की दृष्टि से दिया गया है। इस सिलसिले में जिला पूर्ति अधिकारी ने बकायदा एक आदेश जारी कर सभी पेट्रोल पंप स्वामियों को भेजा है।
डीएसओ संजय कुमार प्रसाद ने जिले में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त डीजल, पेट्रोल पम्प धारक को निर्देशित किया है कि वह अपने रिटेल आउटलेट पर सुस्पष्ट व पठनीय सड़क सुरक्षा के 10 सुनहरे नियम व सड़क सुरक्षा नारे अंकित कराएं। साथ ही उनके फोटोग्राफ भी एक सप्ताह के भीतर जिला पूर्ति कार्यालय को प्रेषित करे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि बिना मास्क, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालाकों व बिना मास्क, बिना सीट बेल्ट के प्रयोग के चार पाहिया वाहन चालकों के वाहनों में ईधन की आपूर्ति न की जाए।
साथ ही पेट्रोल पंपों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कड़ाई से किया जाए। इतना ही नहीं पेट्रोल पंपों पर साबुन व सेनेटाइजर का समुचित प्रयोग किया जाए। इन सरकारी आदेशों के पालन में लापरवाही बरतने वाले पेट्रोल पंप संचालकों को चेतावनी भी दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि लोग अपनी खुद की सुरक्षा को लेकर काफी लापरवाही बरतते हैं।
अक्सर देखा जाता है कि लोग बिना हेलमेट लगाए व बिना मास्क के वाहन चलाते हैं। साथ ही चौपहिया वाहन चालक भी सीट बेल्ट लगाने में लापरवाही करते हैं। इन्हीं बातों को देखते हुए पेट्रोल पंप स्वामियों को पत्र भेजा गया है कि वह बिना हेलमेट, मास्क पहने दोपहिया वाहन चालकों और बिना सीट बेल्ट लगाए चौपहिया वाहन स्वामियों को पेट्रोल न दें।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सड़क सुरक्षा का पाठ
