बरेली: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सफाई कर्मियों ने भरी हुंकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाल किए जाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामलाल कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों सफाई कर्मियों ने विकास भवन के पीछे खाली पड़े मैदान में धरना दिया। इसमें करीब 400 महिलाएं भी शामिल रहीं। इसके बाद बाइक …

बरेली, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाल किए जाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामलाल कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों सफाई कर्मियों ने विकास भवन के पीछे खाली पड़े मैदान में धरना दिया। इसमें करीब 400 महिलाएं भी शामिल रहीं। इसके बाद बाइक रैली निकाली गई। जो गांधी उद्यान, चौकी चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो शीघ्र ही हड़ताल की जाएगी। बाइक रैली के दौरान जगह-जगह रोड जाम होने से यातायात सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। प्रभा टाकीज से लेकर चौकी चौराहा तक जाम में फंसे वाहनों की वजह से पैदल निकलना तक दूभर था। बैनर, तख्तियां लिए सफाई कर्मचारियों ने पदोन्नति, विभागीय सेवा नियमावली बनाने, सफाई कर्मी का पदनाम पंचायत सेवक किये जाने और प्रधान के नियंत्रण से मुक्त करने की मांग की।

राजेश कुमार, रामेश्वर दयाल, सर्वेश कुमार, रविंद्र कुमार, रनवीर पटेल, राजेंद्र सिंह, रामेंद्र गुर्जर, कैलाश बाबू, महेश पटेल, छोटेलाल, महेश चंद, सत्येंद्र, वीरेंद्र गंगवार, हेतराम, अशोक, संदीप सिंह, संतराम दिवाकर, रमेश राणा, प्रवेश कुमार, नन्हे लाल वाल्मीकि, संतोषी देवी, विमला वर्मा, लता आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार