बरेली: कुम्हारी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कामगारों को विद्युत चालित चॉक बांटे
बरेली, अमृत विचार। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कुम्हारी उद्योग को काफी बढ़ावा दे रहा है। माटीकला टूल किट्स वितरण योजना के तहत मंगलवार को मंडल स्तरीय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कामगारों को पुरस्कृत किया गया। जिला/परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अजय पाल ने बताया कि प्रदेश में कुम्हारी कला से संबंधित कार्य को …
बरेली, अमृत विचार। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कुम्हारी उद्योग को काफी बढ़ावा दे रहा है। माटीकला टूल किट्स वितरण योजना के तहत मंगलवार को मंडल स्तरीय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कामगारों को पुरस्कृत किया गया। जिला/परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अजय पाल ने बताया कि प्रदेश में कुम्हारी कला से संबंधित कार्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माटीकला बोर्ड द्वारा माटीकला टूल किट्स वितरण योजना जनपद में लागू की गई है।
इसी तहत कुम्हारी उद्योग का कार्य करने वाले कामगारों को विद्युत चालित चॉकों का नि:शुल्क वितरण एवं ग्रामोद्योग सेक्टर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाईयों को विधायक डॉ अरुण कुमार ने सम्मानित किया।
मण्डल स्तर पर क्रमशः मीरा देवी पत्नी रामवीर ग्राम सिन्दरपुर पोस्ट खेड़ा बझेड़ा जिला शाहजहांपुर को प्रथम पुरस्कार में 15000 रुपये, रागिनी झा पत्नी स्व किशन कुमार 17 न्यू सनराईज कालोनी डोहरा रोड को द्वितीय पुरस्कार में 12000 रुपये एवं दुर्गा राय पुत्री सुधांशु राय ग्राम कंजा हरैया पोस्ट माला, पीलीभीत को तृतीय पुरस्कार 10000 रुपये की धनराशि का चेक सौंपा गया।
