बरेली: शराब फैक्ट्री से निकलने वाले मलवे से परेशानी
सीबीगंज, अमृत विचार। शराब फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे मलवे से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। ट्रैक्टर-ट्राली में लोड होकर जाने वाला मलवा सड़क पर गिरता है। इससे हादसे का खतरा रहता है। गंदगी से बदबू होती है, जिससे लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा हादसे का भी डर बना …
सीबीगंज, अमृत विचार। शराब फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे मलवे से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। ट्रैक्टर-ट्राली में लोड होकर जाने वाला मलवा सड़क पर गिरता है। इससे हादसे का खतरा रहता है। गंदगी से बदबू होती है, जिससे लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा हादसे का भी डर बना रहता है।
लोगों का कहना है कि वह मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे। रामपुर रोड स्थित सुपीरियर शराब फैक्ट्री से निकलने वाला मलवा (वेस्टेज)पस्तौर स्थित प्लांट पर भेजा जाता है। फैक्ट्री से निकलकर जब ट्रैक्टर हाईवे पर जाते हैं तो बदबूदार मलवा सड़क पर गिरता हुआ जाता है। जिससे रोड तो गंदी होती ही है साथ में कई बार बाइक फिसलने सवार चोटिल हो चुके हैं। इलाके के लोगों ने फैक्ट्री प्रबधक से इस संबंध में बात की तो उन्होंने आश्वासन देकर टरका दिया। इससे लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही ध्यान नहीं दिया गया तो वे अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
बोले लोग
फैक्ट्री से निकलने वाली गंदगी से परेशानी हो रही है। सड़क पर गंदगी पड़ी होने से आने-जाने में समस्या होती है। लोग गिरकर चोटिल भी होते हैं। -बहोरन लाल बाल्मीकि
शराब फैक्ट्री से निकलने वाला मलवा सड़कों पर पड़ा रहता है। जिस कारण बीमारियां पनप रही है। नगर निगम को इस पर कार्यवाई करनी चाहिए। -जागन लाल प्रजापति
बोले जिम्मेदार
यदि कहीं मलवा गिरा तो उसकी सफाई कराई जाएगी। साथ ही ट्रैक्टर चालकों को हिदायत दी जाएगी कि वे लोग ओवरलोड ट्राली न भरकर चलें। – दिनेश मिश्रा- प्रबंधक फैक्ट्री
इस संबंध में अब तक किसी ने शिकायती पत्र नहीं दिया है। फिर भी यदि ऐसा है तो जांच करायी जाएगी। – शशि बिंदुकार- सहायक पर्यावरण अभियंता
