बरेली: भाजयुमो के युवा उत्थान कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार
बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 18 नवंबर को आईएमए हॉल में युवा उत्थान कार्यक्रम आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला बरेली, महानगर एवं जिला आंवला के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर हुई। जिसमें युवा उत्थान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार …
बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 18 नवंबर को आईएमए हॉल में युवा उत्थान कार्यक्रम आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला बरेली, महानगर एवं जिला आंवला के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर हुई। जिसमें युवा उत्थान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूथ आईकॉन सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर युवाओं को उत्थान के लिए मार्गदर्शन देंगे।
संयुक्त जिला युवा मोर्चा की योजना बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर शिववीर सिंह भदौरिया एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से कराने को विस्तार से चर्चा की गई। शिववीर सिंह भदौरिया ने आगामी चुनाव को लेकर भी बात की। यह भी बताया किस तरह से भाजपा से पहले की सरकारों में गुंडाराज, किडनैपिंग, अपहरण होता था।
प्रत्येक युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया। जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि युवा उत्थान कार्यक्रम बहुत ही भव्य और योजनाबद्ध तरीके से सफल होगा।
बैठक में आंवला के जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु सक्सेना, जिला महामंत्री संजीव, ऋ षभ, सूरज राठौर जिला मीडिया प्रभारी, सौरभ कुर्मी, हेमंत गंगवार, अजीत कुर्मी, सोमपाल गंगवार, अंकुश गुप्ता, यशवंत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
