बरेली कॉलेज में 27 को सजेगी शायरी और कविताओं की महफिल
बरेली, अमृत विचार। दैनिक अमृत विचार के सफलतम दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बरेली कॉलेज, बरेली के हॉकी मैदान में 27 नवंबर को देश के जाने माने कवि और शायरों की महफिल सजने जा रही हैं। इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और मुशायरे में श्रोता अपनी पसंदीदा कविता और शायरी से सराबोर होंगे। इस …
बरेली, अमृत विचार। दैनिक अमृत विचार के सफलतम दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बरेली कॉलेज, बरेली के हॉकी मैदान में 27 नवंबर को देश के जाने माने कवि और शायरों की महफिल सजने जा रही हैं। इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और मुशायरे में श्रोता अपनी पसंदीदा कविता और शायरी से सराबोर होंगे। इस आयोजन में हरदिल अजीज शायर वसीम बरेलवी को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
उर्दू शायरी और हिंदी कविता के इस आयोजन में 27 नवंबर की सर्द भरी देर शाम से देर रात तक श्रोताओं को रचनाकार अपनी एक से बढ़कर एक कविता और शायरी से गुदगुदाएंगे। कार्यक्रम में उर्दू शायरी और गजल के फनकार प्रख्यात शायर वसीम बरेलवी के अलावा मुंबई से गीतकार हसन कमाल, रामपुर से ताहिर फराज, मुंबई से ही अशरफ अली राना सहरी, मुरादाबाद से मंसूर उस्मानी, अलापुर (बदायूं) से हसीब सोज, मीरगंज से अकील नोमानी, कानपुर से शबीना अदीब तशरीफ ला रही हैं।
वहीं हिंदी कविता के सशक्त हस्ताक्षर मुरादाबाद से डा. माहेश्वर तिवारी, दिल्ली से डा. प्रवीण शुक्ल, दिल्ली से ही डा. विष्णु सक्सेना, तो गुड़गांव से हास्य का पिटारा लेकर अरुण जेमिनी आ रहे हैं, वहीं दिल्ली की गीतकार कीर्ति काले अपने सुरीले गीत गुनगुनाएंगी, कानपुर से कल्पना शुक्ला और मेरठ की अनामिका अंबर जैन काव्यपाठ कर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।
