बरेली: ऑनलाइन सिस्टम होने के बावजूद छात्र हो रहे परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ऑनलाइन व्यवस्था के तहत प्रवेश लिए जाते हैं। प्रवेश परीक्षा के फार्म व रिजल्ट भी ऑनलाइन घोषित होते हैं। बावजूद छात्रों को परेशान होना पड़ता है। मंगलवार को विश्वविद्यालय में एक कॉलेज के बीएससी बॉयोटेक्नोलॉजी के काफी संख्या में छात्र इसलिए परेशान होते रहे, क्योंकि उनके रिजल्ट में …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ऑनलाइन व्यवस्था के तहत प्रवेश लिए जाते हैं। प्रवेश परीक्षा के फार्म व रिजल्ट भी ऑनलाइन घोषित होते हैं। बावजूद छात्रों को परेशान होना पड़ता है। मंगलवार को विश्वविद्यालय में एक कॉलेज के बीएससी बॉयोटेक्नोलॉजी के काफी संख्या में छात्र इसलिए परेशान होते रहे, क्योंकि उनके रिजल्ट में आरडी लगी हुई थी। जबकि वह पूर्व कक्षा की परीक्षा देकर पास हो चुके थे लेकिन उनका रिजल्ट अपडेट नहीं किया गया था।

छात्रों का कहना था कि उनकी पहली कक्षा में आरडी लगी तो उन्होंने परीक्षा दी और आरडी को ठीक कराया। उसके बाद दूसरी कक्षा की परीक्षा दी लेकिन फिर से आरडी इसलिए लग गई कि वह पूर्व की परीक्षा में लगी थी। इसे अपडेट नहीं किया गया। इसी तरह से 10 नवंबर से परीक्षा सुधार परीक्षा के आवेदन किए जा रहे हैं।

छात्र एक ही विषय में आवेदन कर सकते हैं लेकिन वेबसाइट पर तीनों विषयों के आवेदन छात्र कर दे रहे हैं। इस तरह के छात्र जब महाविद्यालय पहुंच रहे हैं तो महाविद्यालय विश्वविद्यालय में संपर्क कर रहे हैं। क्योंकि इस तरह के आवेदन से आवेदन फार्म भरने वाले छात्र को परीक्षा देने में दिक्कत भी हो सकती है।

संबंधित समाचार