बरेली: गांव-गांव की सुरक्षा मजबूत करने को 25 थाना क्षेत्रों में तैनात होंगे 407 ग्राम प्रहरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गांव-गांव की सुरक्षा मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लड़ाई-झगड़ों पर अंकुश लगाने लिए पहली बार विधिवत ग्राम प्रहरियों की नियुक्ति की जा रही है। प्रशासन ने 407 पदों पर ग्राम प्रहरियों को नियुक्त करने के लिए विज्ञप्ति निकाली है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि पुलिस रेगुलेशन …

बरेली, अमृत विचार। गांव-गांव की सुरक्षा मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लड़ाई-झगड़ों पर अंकुश लगाने लिए पहली बार विधिवत ग्राम प्रहरियों की नियुक्ति की जा रही है। प्रशासन ने 407 पदों पर ग्राम प्रहरियों को नियुक्त करने के लिए विज्ञप्ति निकाली है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि पुलिस रेगुलेशन एक्ट के प्रस्तर-96(1) के तहत ग्राम प्रहरियों को गांवों में नियुक्त किया जा रहा है। प्रत्येक को 2500 रुपये प्रति माह मानदेय भी दिया जाएगा।

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की ओर से निकाली गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि मानदेय शासन स्तर से जारी होगा। रोस्टर के अनुसार माह में चार दिन थाना हाजा पर उपस्थिति अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त संबंधित ग्राम में यदि घटित घटना, दुर्घटना घटित होने पर संबंधित ग्राम प्रहरी को सूचना तत्काल थाना हाजा पर उपस्थित होकर या मोबाइल के द्वारा देनी होगी। गांव की अन्य गतिविधियों पर नजर रख उसकी जानकारी देने की जिम्मेदारी भी होगी।

1 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। ग्राम प्रहरी बनने के लिए कक्षा आठ पास होना अनिवार्य है। यदि कोई आवेदन करना चाहता है तो विज्ञप्ति जारी होने के 15 दिन के अंदर आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक से जिलाधिकारी कार्यालय को भिजवाना अनिवार्य है।

कहां कितने पद, जानें थाना वाइज
पुलिस अधीक्षक यातायात राम मोहन सिंह ने कैंट थाना क्षेत्र में 7, सुभाषनगर में 5, सीबीगंज में 3, बारादरी में 1, इज्जतनगर में 16, बिथरी चैनपुर में 15, बहेड़ी में 53, देवरनिया में 30, शीशगढ़ में 24, शेरगढ़ में 19, मीरगंज में 17, शाही में 23, फतेहगंज पश्चिमी में 16, आंवला में 15, भमौरा में 23, विशारतगंज में 24, सिरौली में 16, अलीगंज में 20, फरीदपुर में 12, फतेहगंज पूर्वी में 9, भुता में 12, नवाबगंज में 13, हाफिजगंज में 5, भोजीपुरा में 21 और क्योलड़िया में 5 पदों पर ग्राम प्रहरियों की नियुक्ति की जानी है।

शहर के सिर्फ थानों में नहीं होगी तैनाती
बरेली शहर के सिर्फ कोतवाली, प्रेमनगर और किला थाना क्षेत्र में ग्राम प्रहरियों की नियुक्ति नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक यातायात की सूची में तीनों थाना क्षेत्रों में ग्राम प्रहरियों की नियुक्ति शून्य दिखाई गई है। बारादरी थाना क्षेत्र भी इसी श्रेणी में है। यहां सिर्फ डोहरा में ग्राम प्रहरी की नियुक्त किया जाना है।

संबंधित समाचार