बरेली: पति की मौत के बाद जेठ ने किया दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। पति की मौत के बाद महिला के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। महिला का आरोप है कि उसने परिवार के अन्य लोगों को जब घटना की जानकारी दी तो उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत …
बरेली, अमृत विचार। पति की मौत के बाद महिला के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। महिला का आरोप है कि उसने परिवार के अन्य लोगों को जब घटना की जानकारी दी तो उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ने बताया कि उसका पति की छह साल पहले मौत हो चुकी है। उसके बाद से ही वह अपनी ससुराल में अकेले रहती है। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद उसके ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि एक दिन जेठ उसके कमरे में घुस आए। इसके बाद जेठ ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने परिवार के अन्य लोगों को जब यह बात बताई तो उसके साथ मारपीट की गई।
महिला ने बताया कि पिछले दिनों जब वह पुलिस से शिकायत करके वापस घर लौट रही थी, तो लाल फाटक के पास उसके जेठ ने ऑटो चढ़ाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मामले की जांच के आदेश दिए है।
