आज का राशिफल | 17 नवंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज व्यवसाय में आपको शानदार धन लाभ मिलेगा। नई नौकरी के अवसर आपको प्राप्त होंगे। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। परिजनों पर अपनी कुंठा न निकालें। पारिवारिक तनाव दूर होगा। मन में अज्ञात कारणों से चिन्ता रहेगी। वृष राशि आज विरोधी आपके प्रति सक्रिय रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा परिणाम …

मेष राशि

आज व्यवसाय में आपको शानदार धन लाभ मिलेगा। नई नौकरी के अवसर आपको प्राप्त होंगे। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। परिजनों पर अपनी कुंठा न निकालें। पारिवारिक तनाव दूर होगा। मन में अज्ञात कारणों से चिन्ता रहेगी।

वृष राशि

आज विरोधी आपके प्रति सक्रिय रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में होने की संभावना है। पिताजी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। अति-उत्साह में आपके काम बिगड़ सकते हैं।

मिथुन राशि

आज आपकी प्रतिभा और योग्यता की प्रशंसा होगी। पति-पत्नी के आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे। नए प्रेम संबंध विकसित हो सकते हैं। संतान की उन्नति से आप काफी प्रसन्न होंगे। शेयर मार्केट में किया गया निवेश आपको लाभ मिलेगा।

कर्क राशि

आज विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को लेकर निष्ठावान रहना चाहिए। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान होकर वक्तव्य देने चाहिए। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि

आज शारीरिक पीड़ा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। अटके हुए काम दोबारा शुरू होंगे। अति उत्साह में कोई नया काम शुरू न करें। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें।

कन्या राशि

आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है। कड़वे वचन बोलने से आपको बचना चाहिये। ससुराल पक्ष के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें।

तुला राशि

आज सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। निर्माण कार्यों में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। जॉब में उच्च अधिकारियों की सराहना प्राप्त होगी। संपत्त्ति के क्रय-विक्रय से आपको धन लाभ मिलने वाला है।

वृश्चिक राशि

आज आय के स्रोत बनेंगे लेकिन आपके खर्च भी बढ़ेंगे। व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों के साथ आप समय बिताना पसन्द करेंगे।

धनु राशि

आज आपके ऊपर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों को परेशानी हो सकती है। अपनी बुद्धि का उचित प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को भोजन और नींद का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मकर राशि

आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। लोग आपकी आलोचना करेंगे। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक होने की आशंका है। गरिष्ठ भोजन का सेवन आपको नहीं करना चाहिए। इससे कमर दर्द और पेट की बीमारियां परेशान कर सकती है।

कुंभ राशि

आज रिश्तेदारों के घर जाने का अवसर मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाक़ात होगी। जॉब में आप हल्के मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल सुखद रहेगा। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। बच्चे काफी अनुशासित रहेंगे।

मीन राशि

आज तीर्थ स्थल की यात्रा हो सकती है। हिसाब-किताब में आपको पारदर्शिता रखनी चाहिए। अपने स्वाभिमान से समझौता न करें। पुराना रोग कष्ट दे सकता है। विज्ञान और तकनीक के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। घर में आपका मन नहीं लगेगा।