राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘बधाई दो’ की रिलीज डेट बदली, ये है नई डेट..
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की स्टारर फिल्म ‘बधाई दो’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 4 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। जंगली पिक्चर्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “रिलीज शेड्यूल में बदलाव के कारण बधाई दो की रिलीज डेट 4 फरवरी कर दी गई है। https://www.instagram.com/p/CWU0fIHoELU/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3f7e2177-2b1a-47ce-9576-3d9d7fe5669d अब यह …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की स्टारर फिल्म ‘बधाई दो’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 4 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। जंगली पिक्चर्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “रिलीज शेड्यूल में बदलाव के कारण बधाई दो की रिलीज डेट 4 फरवरी कर दी गई है।
https://www.instagram.com/p/CWU0fIHoELU/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3f7e2177-2b1a-47ce-9576-3d9d7fe5669d
अब यह फिल्म प्यार के महीने में आ रही है और इससे अच्छा तरीका महीने की शुरूआत का हो ही नहीं सकता।” गौरतलब है कि फिल्म ‘बधाई दो’ जंगली पिक्चर्स के प्रोडक्शन तले बन रही है।
पढ़ें: नागिन-6 को लेकर एकता कपूर ने किया ऐलान, शो की लीड एक्ट्रेस को लेकर दिया बड़ा हिंट
जिसका निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में राजकुमार राव महिला थाने के एक पुलिसकर्मी जबकि भूमि पेडनेकर एक पीटी टीचर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। अधिक जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…
राज बब्बर-पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे स्टारर ‘दिल बेकरार’ सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर-पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे स्टारर ‘दिल बेकरार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘दिल बेकरार’ में राज बब्बर, पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे की मुख्य भूमिका है। इसमें कहानी अस्सी के दौर में स्थापित की गयी है। कहानी के केंद्र में ठाकुर फैमिली है, जो दो मुख्य किरदारों देबजानी ठाकुर और डीलन शेखावत के वैचारिक मतभेदों की वजह से पैदा होने वाली हास्य परिस्थितियों पर आधारित है।
दिल बेकरार का निर्माण सोबो फिल्म्स ने किया है। जबकि इसके निर्देशक हबीब फैजल हैं। वहीं, राज बब्बर ने कहा, “मेरे किरदार का नाम लक्ष्मी नारायण ठाकुर है, जो एक उसूल पसंद और आदर्शों वाला इंसान है। डिजिटल स्पेस में ऐसा किरदार निभाना मेरे लिए बतौर एक्टर एक खोज है। स्क्रिप्ट इन किरदारों की बैकस्टोरी और अस्सी के दौर में उन्हें निभाना काफी शानदार रहा।
