रामपुर : गुरु नानकदेव के प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। गुरु नानक देव महाराज के 552वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से बुधवार को नगर कीर्तन निकला। नगर कीर्तन में पंच प्यारे, गुरु ग्रंथ साहब की सवारी, गतका पार्टी शामलि रहे। सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा संत भाई बाबा में बुधवार की सुबह नगर कीर्तन निकाला गया जोकि गुरु …

रामपुर, अमृत विचार। गुरु नानक देव महाराज के 552वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से बुधवार को नगर कीर्तन निकला। नगर कीर्तन में पंच प्यारे, गुरु ग्रंथ साहब की सवारी, गतका पार्टी शामलि रहे।

सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा संत भाई बाबा में बुधवार की सुबह नगर कीर्तन निकाला गया जोकि गुरु गोविंद सिंह पार्क से इंदरजीत सिंह चिटकारा वाली गली से होता हुआ मंदिर वाली गली से गुरुद्वारा रोड पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा एवं गुरु नानक दरबार रोड से वापिस गुरुद्वारा साहिब दोपहर लगभग 12 बजे पहुंचा। नगर कीर्तन में गतका पार्टी कर्तब दिखाते चल रहे थे।

स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे पंच प्यारे जोकि गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे चल रहे थे। इसके अलावा बैंड और स्कूल के बच्चों का भांगड़े पर लोग थिरक रहे थे। नगर कीर्तन के गुरुद्वारा संत भाई बाबा पहुंचने पर निशान साहब के चोले बदलने की सेवा प्रारंभ हुई। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

नगर कीर्तन में गुरुद्वारा प्रधान सरदार दर्शन सिंह, मीत प्रधान, सरदार गुरुचरण सिंह, भूपेंद्र सिंह ,सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह, ओंकार सिंह ,महेंद्र सिंह गोल्डी ,राधे श्याम अरोड़ा ,हरीश अरोड़ा ,प्रेम अरोड़ा रविंद्र सिंह टोनी, सुरेंद्र सिंह चावला, जसमीत सिंह विक्की ,सतिंदर सिंह ,पपिंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह खुराना ,गुरजीत सिंह आहूजा, मनमोहन सिंह एडवोकेट, कृपाल सिंह ,मुख्य ग्रंथि सेवा सिंह, गुरमीत सिंह ,सेवादार राजा सिंह ,वीर ,जोगिंदर सिंह आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव