मुरादाबाद : राजधानी एक्सप्रेस में बैठकर लखनऊ की ओर गया छात्र
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को गायब हुए केसीएम स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र अर्चित पांडे की आखरी लोकेशन राजधानी एक्सप्रेस में मिली है। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में अर्चित पांडे अकेला ही स्कूल बैग लटकाए राजधानी ट्रेन में सवार होते दिखाई दिया। एएसपी सागर जैन ने बताया कि छात्र की …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को गायब हुए केसीएम स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र अर्चित पांडे की आखरी लोकेशन राजधानी एक्सप्रेस में मिली है। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में अर्चित पांडे अकेला ही स्कूल बैग लटकाए राजधानी ट्रेन में सवार होते दिखाई दिया।
एएसपी सागर जैन ने बताया कि छात्र की तलाश में पुलिस की दो टीमें बरेली और लखनऊ पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस का स्टॉपेज मुरादाबाद के बाद बरेली और लखनऊ नहीं है। बरेली में जग्या ट्रेन पहुंची उस समय लाइट नहीं थी इसलिए वहां पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की छोटे से कोई मदद नहीं मिल सकी। पुलिस की एक टीम लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जल्दी ही छात्र का पता लगा लिया जाएगा।
सोमवार को गायब हुआ था केसीएम का छात्र
मूल रूप से रामपुर निवासी राजीव कुमार पांडे का 14 वर्षीय बेटा अर्चित पांडे सिविल लाइंस स्थित केसीएम स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। सोमवार को किसी बात को लेकर उसके क्लास टीचर राजेश कुमार शर्मा ने उसे स्कूल कैंपस से बाहर निकाल दिया था। अभी से छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने क्लास टीचर पर आरोप लगाते हुए स्कूल में जमकर हंगामा किया था। मंगलवार देर रात छात्र के पिता की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
