बरेली: कच्छा बनियान पहनकर चोरी करने आए, सूट-बूट पहनकर निकले, दो दुकानों से हजारों का माल गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में चोरों ने एक ही इलाके के दो गारमेंट की दुकानों में चोरी को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान में घुसे तो थे कच्छा बनियान में थे। मगर जब बाहर निकले तो सूट-बूट में। मतलब उन्होंने दुकान के अंदर चोरी करने के बाद खुद …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में चोरों ने एक ही इलाके के दो गारमेंट की दुकानों में चोरी को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान में घुसे तो थे कच्छा बनियान में थे। मगर जब बाहर निकले तो सूट-बूट में। मतलब उन्होंने दुकान के अंदर चोरी करने के बाद खुद के लिए अच्छे कपड़े भी चुराए और पुराने कपड़े दुकान में छोड़कर फरार हो गए। दोनों दुकानदारों ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

भाजपा सांई नाथ मंडल की दुकान में चोरी
दरअसल, इज्जतनगर के आलोक नगर के रहने वाले अर्जुन सिंह रावत पूर्व पार्षद पति होने के साथ भाजपा साईं नाथ मंडल उपाध्यक्ष भी हैं। नैनीताल रोड पर रावत गारमेंट्स के नाम से उनकी एक रेडीमेड की दुकान संचालित होती है। उन्ही के ठीक बगल में दिनेश कार्की की भी रेडीमेड की दुकान है। अर्जुन सिंह रावत के मुताबिक, चोरों ने दोनों दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दिनेश कार्की की दुकान से कपड़ा भरने के लिए बड़ा बोरा लेकर आए।

सर्दियों के कपड़ों के साथ पेंट शर्ट भी ले गए
बताया जा रहा है कि चोर दुकानों में से पैंट, जैकेट, शर्ट, समेत सर्दियों के भी तमाम कपड़े भरकर फरार हो गए। अर्जुन का कहना है कि इस चोरी में उनका करी 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है तो वहीं, दिनेश कुमार ने भी करीब 15 हजार रुपए का नुकसान बताया है। हालांकि दोनों की तहरीर पर पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है।

संबंधित समाचार