मुरादाबाद : बाइडेन ने किगाली संशोधन को अनुसमर्थन के लिए सीनेट को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि उन्होंने ओजोन-क्षयकारी पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के किगाली संशोधन को अनुसमर्थन के लिए सीनेट को भेज दिया है। बाइडेन ने मंगलवार को सीनेट को भेजे नोटिस में कहा, “ मैंने 15 अक्टूबर 2016 को रवांडा के किगाली में अपनाये गये ओजोन-क्षयकारी पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल में …

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि उन्होंने ओजोन-क्षयकारी पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के किगाली संशोधन को अनुसमर्थन के लिए सीनेट को भेज दिया है।

बाइडेन ने मंगलवार को सीनेट को भेजे नोटिस में कहा, “ मैंने 15 अक्टूबर 2016 को रवांडा के किगाली में अपनाये गये ओजोन-क्षयकारी पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल में संशोधन को सलाह और सहमति प्राप्त करने की दृष्टि से सीनेट को भेजा है।” संशोधन में हाइड्रोफ्लोरोकार्बन (एचएफसी) के उत्पादन और खपत को चरणबद्ध तरीके से कम करने का प्रावधान है। किगाली संशोधन 1 जनवरी, 2019 को लागू हुआ था।

संबंधित समाचार