मुरादाबाद : प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन से संगत हुई निहाल
मुरादाबाद, अमृत विचार। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को आदर्श नगर गुरुद्वारा कल्गीधर से भव्य नगर कीर्तन शुरू हुआ। नगर में जो बोले सो निहाल और वाहे गुरु के जयकारे गूंज उठे। पंच प्यारों की अगुआई में आगे बढ़ते नगर कीर्तन में सबसे आगे गुरुवाणी गूंजती रही। बच्चों की गतका पार्टी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को आदर्श नगर गुरुद्वारा कल्गीधर से भव्य नगर कीर्तन शुरू हुआ। नगर में जो बोले सो निहाल और वाहे गुरु के जयकारे गूंज उठे। पंच प्यारों की अगुआई में आगे बढ़ते नगर कीर्तन में सबसे आगे गुरुवाणी गूंजती रही।
बच्चों की गतका पार्टी अपने करतब दिखाकर श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थी। नगर कीर्तन में सिख समुदाय के सभी गुरुओं की झांकियां मन मोह रही थी। वहीं, पीछे रथों से प्रसाद बंटता रहा। पंच प्यारे और फिर गुरु ग्रंथ साहब की पालकी पर माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आखिर में महिला मंडली कीर्तन कर भक्ति भाव से सराबोर करती रही।
नगर कीर्तन आदर्श नगर, रोडवेज बस अड्डा, इंपीरियल चौराहा होते हुए ताड़ीखाना स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पहुंचा, जहां नगर कीर्तन का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद जीएमडी रोड, बुध बाजार होते कलगीधर गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। मौके पर अध्यक्ष गुरजीत सिंह चड्डा, गुरमीत सिंह, गुरदार सिंह, हरबंस सिंह चड्डा, राजेंद्र सिंह, जीत सिंह, भपेंद्र सिंह बाली आदि मौजूद रहे।
