बरेली: पहले किया प्यार, फिर तोड़ा रिश्ता, ब्रेकअप से गुस्साए प्रेमी ने घर में घुसकर की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पड़ोसी से चल रहे प्रेम संबंध खत्म करने पर प्रेमी पिता के साथ महिला के घर में लाठी-डंडों के साथ घुस गया। विरोध पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। बच्चों समेत जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सुभाषनगर थानाक्षेत्र निवासी महिला की शिकायत पर सुभाषनगर …

बरेली, अमृत विचार। पड़ोसी से चल रहे प्रेम संबंध खत्म करने पर प्रेमी पिता के साथ महिला के घर में लाठी-डंडों के साथ घुस गया। विरोध पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। बच्चों समेत जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

सुभाषनगर थानाक्षेत्र निवासी महिला की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने महिला के मोहल्ले में ही रहने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। महिला के मुताबिक उसके आरोपी अमित पाल से प्रेम संबंध थे। कुछ समय पहले महिला ने युवक से संबंध समाप्त कर दिए। प्रेमी को यह बात नागवार गुजरी। उसने कई बार रास्ते में महिला को रोककर संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला ने मामले की शिकायत पति से की। इस पर पति ने आरोपी के पिता रामकिशन पाल से शिकायत की।

आरोप है कि 15 नवंबर की रात करीब 8 बजे आरोपी युवक अपने पिता के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आया और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। विरोध पर दोनों आरोपी महिला और उसके पति को मय उसके बच्चों के जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

जानलेवा हमले से घबराकर महिला पति के साथ सुभाषनगर थाने पहुंची और आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार