बरेली: बुलट न मिलने पर युवक ने तोड़ा रिश्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज में बाइक और 2 लाख रुपये न देने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। यह बात सुनकर लड़की के पिता की तबीयत खराब हो गई और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीबीगंज के तिलियापुर निवासी परिवार ने …

बरेली, अमृत विचार। दहेज में बाइक और 2 लाख रुपये न देने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। यह बात सुनकर लड़की के पिता की तबीयत खराब हो गई और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीबीगंज के तिलियापुर निवासी परिवार ने कुछ समय पहले बेटी की शादी वहीं के रहने वाले युवक से तय की थी।

उन्होंने मंगनी में लगभग 5 लाख रुपये खर्च भी किया था। अब शादी से पहले लड़के वाले बुलेट बाइक और 2 लाख नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसकी जानकारी जब लड़की के पिता को हुई तो उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके बाद लड़की पक्ष ने गांव में पंचायत कराई लेकिन लड़के वाले उसमें शामिल नहीं हुए और न ही उनका कोई जवाब आया। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार