बरेली कॉलेज में एलएलबी की 314 सीटें फुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए 314 सीटें फुल हो गई हैं। अब सिर्फ 38 सीटों पर प्रवेश होना बाकी है। अब तक कॉलेज ने चार मेरिट जारी की हैं। प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चौथी मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को कॉलेज प्रशासन ने एक और मौका …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए 314 सीटें फुल हो गई हैं। अब सिर्फ 38 सीटों पर प्रवेश होना बाकी है। अब तक कॉलेज ने चार मेरिट जारी की हैं। प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चौथी मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को कॉलेज प्रशासन ने एक और मौका दिया है। किसी कारण प्रवेश लेने से छूट गए अभ्यर्थियों को गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक विधि विभाग में पहुंचकर प्रवेश लेना होगा। गुरुवार शाम को पांचवी मेरिट जारी की जाएगी।

कॉलेज में एलएलबी की 320 सीटें हैं और 32 सीटें ईडब्ल्यूएस कोटे की हैं। कुल मिलाकर 352 सीटों पर मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जा रहे हैं। पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट में प्रवेश लेने को काफी संख्या में छात्र पहुंचे लेकिन चौथी मेरिट में कम छात्र पहुंचे। बुधवार को बची हुई 57 सीटों पर प्रवेश होने थे लेकिन 19 अभ्यर्थी ही प्रवेश लेने पहुंचे।

प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि किसी कारण पूर्व की मेरिट में प्रवेश से वंचित रह गए अभ्यर्थी गुरुवार को अवश्य प्रवेश ले लें। इसके बाद उन्हें कोई मौका नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश ले लिया है लेकिन शुल्क जमा नहीं किया है, वह भी गुरुवार को शुल्क जमा कर दें, नहीं तो उनका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार