बरेली: रिश्वत न देने पर सूची से नाम हटाकर बना दिया अपात्र
बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना में खेल चल रहा है। फरीदपुर क्षेत्र के मोहल्ला परा और मिर्धान की दर्जनों महिलाएं बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और डूडा के अधिकारियों पर रिश्वत न देने पर आवास के लिए आवेदन करने के बावजूद सूची से नाम हटाकर अपात्र करने का आरोप लगाया। महिलाओं का आरोप था कि …
बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना में खेल चल रहा है। फरीदपुर क्षेत्र के मोहल्ला परा और मिर्धान की दर्जनों महिलाएं बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और डूडा के अधिकारियों पर रिश्वत न देने पर आवास के लिए आवेदन करने के बावजूद सूची से नाम हटाकर अपात्र करने का आरोप लगाया।
महिलाओं का आरोप था कि नगर पालिका के कर्मचारी भी इसमें संलिप्त हैं। एक महिला सभासद के खिलाफ भी उनमें आक्रोश दिखा। महिलाओं का कहना था कि 2017 और 2018 में आवेदन किया था। उनके कच्चे घर हैं। तिरपाल डालकर गुजर बसर कर रहे हैं लेकिन बाढ़ में काफी नुकसान हुआ। दलित और पिछड़े वर्ग के हैं।
आवेदन के बाद डूडा के कर्मचारी ने उनसे रुपये मांगे और न देने पर उनका नाम सूची से हटा दिया। मामले में हम सभी ने कर्मचारी से परेशान होकर 11 जून, 2020 में उच्च न्यायालय में मिसलेनियस पिटीशन दायर की थी। इसके बाद से हम सभी को धमकाया जा रहा है। महिलाओं ने कई अपात्रों से साठगांठ कर उनके मकान स्वीकृत करने की भी बात कही। उन्होंने प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। महिलाएं जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह से मिलने पहुंची थीं।
