बरेली: दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज, महिला की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरगंज। रपाल पुत्र वेद राम निवासी बाकरगंज थाना सीबीगंज ने बताया कि उसने अपनी बहन ममता की शादी 2 वर्ष पूर्व प्रवेश पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम सिरोधी अंगदपुर थाना मीरगंज के साथ की थी। उसने अपनी हैसियत से बढ़-चढ़कर दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर उसे आएदिन प्रताड़ित …

मीरगंज। रपाल पुत्र वेद राम निवासी बाकरगंज थाना सीबीगंज ने बताया कि उसने अपनी बहन ममता की शादी 2 वर्ष पूर्व प्रवेश पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम सिरोधी अंगदपुर थाना मीरगंज के साथ की थी। उसने अपनी हैसियत से बढ़-चढ़कर दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर उसे आएदिन प्रताड़ित करते रहते थे।

14 नवंबर को ममता के पति प्रवेश व ससुर अयोध्या प्रसाद सास रुकमणी ने ममता का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। इससे बच गयी तो कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया। महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। महिला के इलाज का खर्च उसके मायके वाले उठा रहे थे। इलाज के दौरान महिला की मंगलवार को मौत हो गयी थी जिसका पोस्टमार्टम बुधवार को हुआ।

थाना प्रभारी दयाशंकर ने बताया कि प्रार्थी वीरपाल की तहरीर के आधार पर महिला के पति प्रवेश कुमार, सास रुकमणी व ससुर अयोध्या प्रसाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार