आज का राशिफल | 18 नवंबर, 2021
मेष राशि आज कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। अधूरे छूटे काम आज शुरू हो सकते हैं। परिजनों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। जॉब में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। वृष राशि आज कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी का अनुभव होगा। अप्रिय समाचार मिलने की आशंका है। उधार …
मेष राशि
आज कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। अधूरे छूटे काम आज शुरू हो सकते हैं। परिजनों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। जॉब में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा।
वृष राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी का अनुभव होगा। अप्रिय समाचार मिलने की आशंका है। उधार धन के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं। रक्तचाप आदि के रोगी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
आज व्यापार में बड़ी उपलब्धियां मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने करियर को लेकर काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। कला और संगीत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा।
कर्क राशि
आज मन में सुकून का भाव रहेगा। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। शत्रु आपके समक्ष नहीं ठहरेंगे। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। समाज कल्याण के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा।
सिंह राशि
आज धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके सभी काम बनते हुए नजर आएंगे। किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ज्यादातर काम फोन से ही हो जाएंंगे।
कन्या राशि
आज पुराना मुद्दा उभरने की संभावना बन रही है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। घर में अनुशासन बनाए रखें। मन में असुरक्षा की भावना पनप सकती है। गुस्से और कटु वाणी पर नियन्त्रण रखें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।
तुला राशि
आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार में बड़ा शोध कार्य कर सकते हैं। करियर में आप शानदार प्रदर्शन करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। आपके स्वभाव और सौन्दर्य की लोग प्रशंसा करेंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। घर के सदस्यो के बीच तालमेल बढ़ेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों की अवहेलना न करें। नए आभूषण और वस्त्र खरीद सकते हैं।
धनु राशि
आज आपकी सकारात्मक सोच के कारण लाभ मिलेगा। नए विचार मन में उत्पन्न होंगे। पूरी मेहनत से काम करें। कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
मकर राशि
आज रचनात्मक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपकी परेशानियों का हल निकलेगा। सहकर्मी आपको बहुत सहयोग करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को दस्तावेजों को सम्भाल कर रखना चाहिए। मधुमेह रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
कुंभ राशि
आज व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाएं। नया व्यापार शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। अपने खानपान पर ध्यान दें। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। सरकारी जॉब में स्थानान्तरण हो सकता है।
मीन राशि
आज लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। किसी पर भी अपने काम के लिए ज्यादा दबाव न बनाएं। नए रिश्तों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। जॉब बदलने को लेकर बड़ा निर्णय न लें। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए।
