क्रोएशिया के डिफेंडर स्टेनिसिच हुए कोरोना के शिकार, लग चुकी हैं पूर्ण वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

म्यूनिख। क्रोएशिया के डिफेंडर जोसिप स्टेनिसिच देश की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए कोरोना वारयस पॉजिटिव पाए गए हैं। जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख ने यह जानकारी दी। स्टेनिसिच रविवार को रूस पर टीम की 1-0 की जीत दौरान अंतिम मिनटों में खेलने के लिए उतरे थे। इस जीत से क्रोएशिया ने कतर …

म्यूनिख। क्रोएशिया के डिफेंडर जोसिप स्टेनिसिच देश की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए कोरोना वारयस पॉजिटिव पाए गए हैं। जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख ने यह जानकारी दी। स्टेनिसिच रविवार को रूस पर टीम की 1-0 की जीत दौरान अंतिम मिनटों में खेलने के लिए उतरे थे।

इस जीत से क्रोएशिया ने कतर में अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। इक्कीस साल के राइट बैक स्टेनिसिच का क्रोएशिया के लिए यह तीसरा मुकाबला था। बायर्न ने बुधवार को कहा कि एफसी बायर्न के डिफेंडर (स्टेनिसिच) का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और वह घर में अलग थलग है।

उन्होंने कहा कि वह ठीक है।बायर्न की टीम पिछले महीने कोच जूलियन नेगल्समैन के बिना चार मैच खेली थी क्योंकि वह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। पिछले हफ्ते डिफेंडर निकलास सुले भी जर्मनी की राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के बाद पॉजिटिव पाए गए थे।

यह भी पढ़े-

कोंटावीट को हराकर मुगुरुजा ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स खिताब जीता

संबंधित समाचार