अमरोहा : तिगरी गंगा मेला अपने यौवन पर, 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। तिगरी गंगा मेला अपने पूरे यौवन पर है। मेले में करीब 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का रैला पहुंच चुका है। गंगा घाटों पर गंगा मां के जयकारे गूंज रहे हैं। शुक्रवार को मुख्य गंगा स्नान होगा।इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। क्योंकि आज की रात ही …
अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। तिगरी गंगा मेला अपने पूरे यौवन पर है। मेले में करीब 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का रैला पहुंच चुका है। गंगा घाटों पर गंगा मां के जयकारे गूंज रहे हैं। शुक्रवार को मुख्य गंगा स्नान होगा।इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। क्योंकि आज की रात ही मेले में और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला रहेगा। मुख्य स्नान पर करीब 20 से 25 लाख श्रद्धालु पतित पावनी गंगा मां में डुबकी लगाएंगे। दूर-दूर तक तंबू ही तंबू नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे एक तंबूओं का शहर गंगा रेती में बस गया हो।

पिछले आठ दिन से श्रद्धालु गंगा की गोद में तंबू लगाकर रह रहे हैं और वहीं पर देशी घी के साथ खिचड़ी का आंनद ले रहे हैं। श्रद्धालु अपनी सुख सुविधा का सारा सामान अपने साथ लेकर गए हैं। जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न आए। दूर -दूर तक तंबू ही तंबू नजर आ रहे हैं।
मेले की वजह से तिगरी के बहुत से लोगों को रोजगार भी मिल जाता है। मेले में सिल पत्थर वाले भी पहुंच गए। झूले सर्कस पर श्रद्धालु आंनद ले रहे हैं। हर तरफ उमंग और उल्लास है।19 नवंबर को मुख्य गंगा स्नान होगा।जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। मेले में आज की रात आला अफसर समेत सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
