अयोध्या: मीटिंग में नहीं पहुंचे अफसर, कमिश्नर ने रोका वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामनगरी में अधिकारियों की लापरवाही पर कमिश्नर ने नकेल कसी है। बुधवार की शाम को कार्तिक पूर्णिमा स्नान और मेले संबंधी बैठक में न पहुंचने वाले अफसरों पर कमिश्नर ने नजरें टेढ़ी करते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। पीसीएस अधिकारी समेत 13 अफसरों से मीटिंग में न पहुचने के लिए स्पष्टीकरण और …

अयोध्या। रामनगरी में अधिकारियों की लापरवाही पर कमिश्नर ने नकेल कसी है। बुधवार की शाम को कार्तिक पूर्णिमा स्नान और मेले संबंधी बैठक में न पहुंचने वाले अफसरों पर कमिश्नर ने नजरें टेढ़ी करते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। पीसीएस अधिकारी समेत 13 अफसरों से मीटिंग में न पहुचने के लिए स्पष्टीकरण और एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी हुआ है।

मेले और स्नान संबंधी बैठक बुधवार देर शाम रामकथा संग्रहालय में चल रही थी। बैठक की अध्यक्षता कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने की। इस दौरान आईजी केपी सिंह व एसएसपी शैलेश पांडेय समेत कई आलाधिकारी मौजूद थे, लेकिन 13 अफसर मीटिंग से गैरहाजिर रहे, जिसमें अधिकांश संख्या मजिस्ट्रेट की थी।

आयुक्त में नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित अधिकारीगण का तत्काल स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाय और स्पष्टीकरण स्वीकार होने तक इनका 17 नवंबर का वेतन रोक दिया जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि अनुपस्थित अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइन्ट पर समय से उपस्थित होकर सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

इन अफसरों का कटा वेतन

1- ऋषभ श्रीवास्तव, अवर अभियन्ता सरयू नहर खंड अयोध्या
2- रविशंकर प्रसाद, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, अयोध्या
3- सीके प्रियदर्शी अवर अभियन्ता नागर कार्य ईकाई जल निगम अयोध्या
4- वीरेन्द्र तिवारी, उपक्षेत्रीय वनाधिकारी रूदौली
5- वीरेन्द्र कुमार नायब तहसीदार रूदौली, अयोध्या
6- एसके दूबे, कर अधिकारी, जिला पंचायत अयोध्या
7- रवीन्द्र प्रताप सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अयोध्या
8- संतोष कुमार सिंह, अवर अभियन्ता नागर कार्य इकाई
9- दीपक जायसवाल, सहायक अभियन्ता लिफ्ट सिंचाई अयोध्या
10- राजेश प्रताप सिंह, अवर अभियंता सरयू नहर खण्ड, अयोध्या
11- आदित्य कुमार, अवर अभियन्ता जल निगम, अयोध्या
12-अवधराज सिंह, अवर अभियन्ता जल निगम, अयोध्या
13- वीरेश कुमार वर्मा, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा अयोध्या

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: डांसर सपना चौधरी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, जानें मामला

संबंधित समाचार