लखनऊ: ट्रेन में छात्र हुआ जहरखुरानी का शिकार, सामान व नकदी ले गए जहरखुरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ट्रेन में सफर के दौरान अजनबी से दोस्ती करना एक छात्र को महंगा पड़ गया। बीती रात चंडीगढ़ एक्सप्रेस से लखनऊ आ रहे एक छात्र को जहरखुरान ने अपना शिकार बनाया। छात्र के बेहोश होने पर जहरखुरान ने मोबाइल, बैग और सात हजार रुपये लेकर ट्रेन से उतर गए। छात्र की खराब हालत की …

लखनऊ। ट्रेन में सफर के दौरान अजनबी से दोस्ती करना एक छात्र को महंगा पड़ गया। बीती रात चंडीगढ़ एक्सप्रेस से लखनऊ आ रहे एक छात्र को जहरखुरान ने अपना शिकार बनाया। छात्र के बेहोश होने पर जहरखुरान ने मोबाइल, बैग और सात हजार रुपये लेकर ट्रेन से उतर गए। छात्र की खराब हालत की सूचना चारबाग स्टेशन अन्य यात्रियों ने जीआरपी थाने में दी। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने छात्र को हॉस्पिटल भेजकर उसका इलाज कराया। तब जाकर छात्र को होश आया।

मिली जानकारी के अनुसार बहराइच निवासी उमेश कुमार बीते बुधवार रात चंडीगढ़ एक्सप्रेस से लखनऊ आ रहा था। ट्रेन के अंबाला पहुंचने से पहले उसकी बर्थ पर बैठे एक अजनबी ने उससे दोस्ती की और उसे चाय पीने को दी। चाय में नशीला पदार्थ मिला होने की वजह से उमेश बेहोश हो गया। इसके बाद जहरखुरानों ने उसकी जेब से पैसा और मोबाइल निकाला और उसका बैग लेकर फरार हो गए। छात्र के होश में आने पर इंस्पेक्टर ने उमेश के पिता को फोन कर उसकी जानकारी दी और लखनऊ आकर बेटे ले जाने की बात कही।

बस में छूटा सामान मिला

मुंबई से आए यात्री शफीक खां का बैग कैसरबाग डिपो की एक बस में गुम हो गया। यात्री के बैग में 5000 रुपए नगद, सोने की बाली, आधार कार्ड और कपड़े थे। शफीक ने इस बैग गुम होने की जानकारी कैसरबाग बस अड्डे पर दी। लेकिन बस अड्डे पर बैग पहले से ही मौजूद था। पता चला कि शफीक अपना बैग बस में ही भूल गए थे। ऐसे में बस के परिचालक ने बैग बस स्टेशन पर जमा करा दिया था। बैग मिल जाने पर शफीक ने रोडवेज को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: मगध विवि कुलपति के आवास से छापेमारी में 70 लाख नगद बरामद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव