अयोध्या: लाखों श्रद्धालु कल सरयू में लगाएंगे आस्था की डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ शुक्रवार को मेले का भी समापन हो जाएगा। उदया तिथि होने के कारण संभावना जताई जा रही है कि लाखों श्रद्धालु सरयू में स्नान करने पहुंचेंगे। गुरुवार शाम से ही यहां श्रद्धालु पहुंचने लगे। प्रमुख होटल, धर्मशालाएं श्रद्धालुओं से खचाखच भरे हुए हैं। सुबह भोर से ही स्नान शुरू हो …

अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ शुक्रवार को मेले का भी समापन हो जाएगा। उदया तिथि होने के कारण संभावना जताई जा रही है कि लाखों श्रद्धालु सरयू में स्नान करने पहुंचेंगे। गुरुवार शाम से ही यहां श्रद्धालु पहुंचने लगे। प्रमुख होटल, धर्मशालाएं श्रद्धालुओं से खचाखच भरे हुए हैं। सुबह भोर से ही स्नान शुरू हो जाएगा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम करने के साथ ही रूट डायवर्जन भी कर दिया गया है।

दीवाली व परिक्रमा के बाद होने वाले कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को विभिन्न जनपदों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम गुरुवार शाम से ही शुरू हो गया था। बसों व ट्रेन से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। सड़क पर हर ओर श्रद्धालुओं का जत्था ही देखा गया। कुछ लोगों ने गुरुवार की सुबह भी सरयू में स्नान किया।

कार्तिक पूर्णिमा मेले में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। पीएसी, आरएएफ व सिविल पुलिस के साथ एटीएस की भी तैनाती की गई है। मेले को लेकर इंटेलिजेंस टीम भी तैनात है। एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा मेले में जनपद के साथ-साथ देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होने के साथ अयोध्या धाम में रूट डायवर्जन भी किया गया है। मेले को देखते हुए निश्चित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। घाट और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या धाम के एंट्री प्वाइंट पर वाहन रोके जाएंगे।

रूट डायवर्जन, बड़े वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

1-लकड़मंडी और दुर्गागंज माझा से नयाघाट की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। वाहनों को लकड़मंडी चौराहे से बस्ती हाइवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

2-अयोध्या शहर क्षेत्र से अयोध्या धाम की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन गुप्ता होटल चौराहा तक आएंगे। बूथ नं0 4 से साथी तिराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

3- बालू घाट बैरियर से रामघाट चौराहे की तरफ सभी प्रकार का वाहन  प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

4- रामघाट चौराहे से दीनबन्धु अस्पताल और नुमानगढी की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगा।

5-साकेत पेट्रोल पम्प से नयाघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहन का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

श्रद्धालुओं व वीआईपी को भी निर्देश

1-समस्त श्रद्धालु अपने वाहन साकेत पेट्रोल पम्प के पास बने पार्किग में खड़े करेंगे।

2-हाईवे से आवागमन प्रतिबंधित नही रहेगा, लेकिन वाहनों की गति सीमा 20 किमी प्रतिघण्टा निर्धारित रहेगी।

3-सभी प्रकार के वीआईपी वाहन जो दर्शन पूजन हेतु श्रीरामजन्मभूमि और हनुमानगढ़ी जाने वाले वाहन महोबरा हाइवे से महोबरा चौराहे होते हुए टेढी़ बाजार चौराहा से दर्शन पूजन हेतु जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मौसम ने ली अचानक करवट, 21 के बाद बढ़ेगी ठंड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज