भविष्य बद्री का रज साइकिल से लेकर सौरभ पहुंचे अयोध्या, जानें वजह
अयोध्या। उत्तराखंड के भविष्य बद्री में भीषण जल त्रासदी के दौरान मारी गई स्थानीय जनता और अपने नौ भाई-बहनों को श्रद्धांजलि और तर्पण देने का सौरभ सिंह ने बीड़ा उठाया है। देशभर में विभिन्न प्रांतों से गुजरने वाली पवित्र पावनी मां गंगा में पूजन अर्चन करने के लिए सौरभ साइकिल से निकले हैं। गुुरुवार को विभिन्न …
अयोध्या। उत्तराखंड के भविष्य बद्री में भीषण जल त्रासदी के दौरान मारी गई स्थानीय जनता और अपने नौ भाई-बहनों को श्रद्धांजलि और तर्पण देने का सौरभ सिंह ने बीड़ा उठाया है। देशभर में विभिन्न प्रांतों से गुजरने वाली पवित्र पावनी मां गंगा में पूजन अर्चन करने के लिए सौरभ साइकिल से निकले हैं। गुुरुवार को विभिन्न पड़ावों को पार करते हुए पवित्र भविष्यबद्री के रज को लेकर अयोध्या के कारसेवक पुरम पहुंचे।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने साइकिल यात्री सौरभ सिंह का उत्साह वर्धन कर स्वागत किया। सौरभ ने बताया कि उत्तराखंड में आए जल प्रलय में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि और तर्पण के लिए श्री भविष्य बद्री के श्री चरणों की मिट्टी को लेकर ऋषि गंगा में आई भीषण आपदा में शहीद हुए और अपने 9 शहीद हुए भाई-बहनों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मैंने यह यात्रा निकाली है। यह यात्रा अकेले साइकिल से मैंने प्रारंभ की है।
यह भी पढ़ें:-बीकेटी में करोड़ों की लागत से बने सामुदायिक शौचालयों में लटक रहे ताले
गंगा मइया जहां-जहां गंगा जाएगी। वहां-वहां जाऊंगा। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के बाद कन्याकुमारी फिर दिल्ली तक मेरी यात्रा रहेगी। उन्होंने बताया श्री भविष्य बद्री के श्री चरणों की मिट्टी को लेकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में स्थापित करने के बाद प्रयागराज में अपनी यात्रा को फिर से शुरू करूंगा। इस दौरान वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्र, राजेंद्र पंत, शरद शर्मा व अंगद सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने खोला मोर्चा, डीएम को सौंपा ज्ञापन
