आज बुंदेलखंड को बड़ी सौगात देंगे PM मोदी, 6600 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
लखनऊ। बुंदेलखंड को जल परियोजनाओं और रक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनाने वाली 6600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज झांसी और महोबा आएंगे। करीब साढ़े चार घंटे के प्रवास के दौरान पीएम मोदी महोबा में 3, 264 करोड़ रुपये से अधिक लागत की नौ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। …
लखनऊ। बुंदेलखंड को जल परियोजनाओं और रक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनाने वाली 6600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज झांसी और महोबा आएंगे। करीब साढ़े चार घंटे के प्रवास के दौरान पीएम मोदी महोबा में 3, 264 करोड़ रुपये से अधिक लागत की नौ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
जबकि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर वह झांसी में ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व-झांसी जलसा’ कार्यक्रम के अवसर पर 3, 424 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर दो बजे के करीब महोबा पहुंचेंगे। जहां वह पुलिस लाइन के निकट पब्लिक मीटिंग ग्राउंड पर 2:45 बजे महोबा, बांदा और ललितपुर में 3, 240 करोड़ रुपये की अर्जुन सहायक परियोजना, भावनी बांध परियोजना, रतौली बांध परियोजना और मसगांव-चिल्ली स्प्रिंकलर परियोजना का लोकार्पण करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पढ़ें: अयोध्या: जेल में बंद भाजपा विधायक खब्बू तिवारी की तबीयत बिगड़ी..लगाया गया ऑक्सीजन
इस अवसर पर राज्यपाल आंनदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री महोबा में मार्ग सुदृढ़ीकरण, विकासखण्ड कबरई में पेयजल परियोजना, कीरत सागर एवं मदन सागर में पर्यटन विकास की परियोजना और विकासखण्ड जैतपुर में राजकीय इण्टर कॉलेज का लोकार्पण करेंगे।
इन सिंचाई परियोजनाओं से महोबा, बांदा, हमीरपुर और ललितपुर में सिंचाई की बेहतर सुविधाएं सुलभ होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री 20 और 21 तारीख को लखनऊ स्थित यूपी पुलिस मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग में 19 से 21 नवंबर तक चलने वाली डीजीपी कांफ्रेंस में भी शिरकत करेंगे। वह आज लखनऊ आयेंगे और राजभवन में रात्रि प्रवास करेंगे।
