तीन कृषि कानून: जेपी नड्डा बोले- प्रकाश पर्व के दिन कानूनों को वापस लेने के फैसले से देश में बनेगा भाईचारे का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कृषि कानूनों के वापस लेने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के खास दिन हुए इस फैसले से पूरे देश मे भाईचारे का माहौल बनेगा। नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कृषि कानूनों के वापस लेने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के खास दिन हुए इस फैसले से पूरे देश मे भाईचारे का माहौल बनेगा। नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस घोषणा का भाजपा तहे दिल से स्वागत करती है।

उन्होंने कहा, “सरकार ने सुशासन के लिए असंख्य उपाय किए है। आइए हम एक साथ काम करते रहें, और अपनी सामूहिक भावना से भारत को आने वाले समय में और भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।” उल्लेखनीय है कि करीब एक वर्ष से किसान आंदोलन की वजह बने तीनों नए कृषि कानून सरकार ने वापस ले लिए हैं। आज देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह बड़ा एलान किया।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को नेक नीयत के साथ लाई थी, लेकिन यह बात हम किसानों को समझा नहीं पाए। तीनों नए कृषि कानूनों को बीते वर्ष को संसद से मंजूरी मिली थी। उसके बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तीनों कानूनों के प्रस्ताव पर सिंतबर को दस्तखत किए थे। इसके बाद से ही किसान संगठनों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया था।

इसे भी पढ़ें…

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब श्रेणी’ में बरकरार, एक्यूआई 370 रहा

संबंधित समाचार