रामपुर : यातायात माह में वाहन चालकों को पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ
रामपुर, अमृत विचार। यातायात माह के 19वें दिन अजीतपर बाईपासऔर मालगोदाम तिराहे पर कैंप लगाकर यातायात प्रभारी सुमित कुमार अपने टीम के साथ वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया ताकि आए दिन हो रहे हादसों पर रोक लग सके। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन …
रामपुर, अमृत विचार। यातायात माह के 19वें दिन अजीतपर बाईपासऔर मालगोदाम तिराहे पर कैंप लगाकर यातायात प्रभारी सुमित कुमार अपने टीम के साथ वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया ताकि आए दिन हो रहे हादसों पर रोक लग सके।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता माह नवंबर के अवसर पर रामपुर-बरेली हाइवे पर पढ़ने वाले होटल व ढाबों के संचालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया।
साथ ही ग्राम अजीतपुर व पंजाब नगर चौराहे पर मौजूद ग्राम वासियों को यातायात के नियमों के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण नहीं फैलाने के संबंध में जागरूक किया गया। इससे कि हाइवे पर हो रहे हादसों पर रोक लग सके।
