भाजपाई खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं: गौरव तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने कृषि कानूनों के वापसी की घोषणा के बाद भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के बाद भाजपा नेता किस मुंह से अब जनता के बीच जाएंगे। जो पिछले 6 महीने से अभियान चलाकर …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने कृषि कानूनों के वापसी की घोषणा के बाद भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के बाद भाजपा नेता किस मुंह से अब जनता के बीच जाएंगे। जो पिछले 6 महीने से अभियान चलाकर जनता को कृषि कानून की खूबियां बता रहे थे।

सच तो यह है इस घोषणा से भाजपाई अपने आपको खुद ठगा महसूस कर रहे हैं। तिवारी ने कहा कि आज हालात यह हैं कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बावजूद भी किसानों को इसपर विश्वास नहीं हो रहा।

पढ़ें: समाजसेवी ने डिप्टी स्पीकर से की हरदोई को मंडल का दर्जा दिलाने की मांग

भाजपा को जवाब देना होगा कि लगभग 650 आंदोलनकारी किसानों की मौत का जिम्मेदार कौन है? साथ ही डेढ़ साल तक चले किसान आंदोलन के दौरान देश को जो आर्थिक हानि हुई है उसका जिम्मेदार कौन है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कृषि कानून वापस लेने की घोषणा महज एक चुनावी लॉलीपाप है।

कानून वापस लेने के लिए पुन: विधेयक लाकर लोकसभा और राज्यसभा से पास कराना होगा। पीएम की घोषणा उनके अहंकार की पराजय भी है। जनता इंतजार कर रही है, चुनाव में हिसाब किताब बराबर कर देगी।

अयोध्या: कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में 10 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान किया। गुप्तारघाट व नयाघाट सहित अन्य घाटों पर हर उम्र के लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इसके बाद सरयू आस्थावान श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य प्रभु श्रीराम व हनुमानजी का दर्शन-पूजन कर मंगल की कामना की व अपने सामर्थ्य के अनुसार दान भी दिया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान भी दिया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है।

संबंधित समाचार