बाराबंकी: कार्तिक पूर्णिमा पर कोटवाधाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मेला हुआ गुलजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। दो वर्ष बाद लगे कोटवाधाम कार्तिक पूर्णिमा का पांच दिवसीय मेले के पहले दिन भारी संख्या में भक्तों का जनसैलाब आने से कोटवाधाम गुलजार दिखाई पड़ा। कोटवाधाम चौराहे से लेकर मंदिर परिसर तक बाबा के जयघोष के साथ पूरा परिसर भक्तिमय दिखाई दिया। बदोसराय थाना क्षेत्र में स्थित सतनाम संप्रदाय का प्रमुख गुरुद्वारा कोटवाधाम …

बाराबंकी। दो वर्ष बाद लगे कोटवाधाम कार्तिक पूर्णिमा का पांच दिवसीय मेले के पहले दिन भारी संख्या में भक्तों का जनसैलाब आने से कोटवाधाम गुलजार दिखाई पड़ा। कोटवाधाम चौराहे से लेकर मंदिर परिसर तक बाबा के जयघोष के साथ पूरा परिसर भक्तिमय दिखाई दिया। बदोसराय थाना क्षेत्र में स्थित सतनाम संप्रदाय का प्रमुख गुरुद्वारा कोटवाधाम में स्थित समर्थ साईं जगजीवन दास की समाधि स्थल पर शुक्रवार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही भक्तों का जनसैलाब मत्था टेकने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ी।

यहां पर स्थित पवित्र आभरण सरोवर के घाटों पर सुबह से ही भारी भीड़ जमा रही। लोगों ने पवित्र आभरण सरोवर में स्नान दान कर बाबा की चौखट पर माथा टेका और मनवांछित फल की कामना की। मेले में लैय्या चाट, प्रसाद, मीनाबाजार, पशुओं की बाजार व झूला आदि के जगहों पर भारी भीड़ दिखाई दी। मेले का आकर्षण का केंद्र पशु बाजार रहा। मेले में अनेक लोग एक दूसरे से बिछड़े हुए थे जिनको बदोसराय पुलिस ने पाया खोया केंद्र के माध्यम से मिलवाने का कार्य किया।

भीड़ को देखते हुए जगह दिखा कर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। स्थानीय पुलिस छोड़ जिले के अन्य स्थानों से मेले में पुलिस तैनाती की गई थी। मेले में पीएससी फायर से भी मदद लेकर भीड़ से निपटने के भारी भरसक के इंतजाम किया गया है।
पांच दिवसीय मेले में स्थानीय जनपद छोड़ गोंडा, बहराइच, रायबरेली, अमेठी, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, लखनऊ, सुल्तानपुर व छत्तीसगढ़, पंजाब, नेपाल देश तक बाबा के अनुयायी कार्तिक पूर्णिमा में अपनी हाजिरी लगाकर उनकी चौखट पर माथा टेका।

सुबह से उमड़ी भीड़ देर शाम तक चलती रही मेले में छिटपुट घटनाएं छोड़कर पहले दिन का मेला शांतिपूर्वक रहा।
बदोसराय थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि काफी ज्यादा तादाद में भीड़ होने की वजह से अन्य थानों से भी पुलिस की मदद ली गई थी मेला अभी तक शांतिपूर्वक चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-युवा पीढ़ी नशे की लत से दूर रहकर प्रकृति से बनाये नजदीकी : मनोज मल्होत्रा

संबंधित समाचार