पीलीभीत: 2 स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का का वेतन काटा, 25 तक कमियां पूरी कराने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने तेरह नवंबर को आठ जिला स्तरीय अधिकारियों संग जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। अधिकारियों द्वारा प्राप्त जांच आख्या में 12 चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित मिले थे। इनका नो वर्क नो पे के आधार पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश सीएमओ को दिए थे। जांच के …

पीलीभीत, अमृत विचार। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने तेरह नवंबर को आठ जिला स्तरीय अधिकारियों संग जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। अधिकारियों द्वारा प्राप्त जांच आख्या में 12 चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित मिले थे। इनका नो वर्क नो पे के आधार पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश सीएमओ को दिए थे। जांच के दौरान कमियां भी पाई गई थी। इन्हें 25 नवंबर तक पूरा कराने को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है।

डीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सर्जरी अनुभाग में डॉ. नितिन मलिक, डॉ आरएस यादव सर्जन ,डॉ.पीके अग्रवाल सर्जन, ईएनटी अनुभाग में डॉ प्रवीण शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, चर्म रोग अनुभाग में डॉक्टर एस पी सिंह विलंब से आने, चार जिला महिला चिकित्सालय में काउंसलर नीलिमा सक्सेना, ब्लड बैंक में डॉक्टर महावीर सिंह चिकित्सा अधीक्षक, व काउंसलर अमरीन फातमा, पोषण पुनर्वास केंद्र में नेहा मिश्रा डाइटिशियन व मजब्बील हसन तथा टेली न्यूट्रिशन सेंटर में काउंसलर नीलिमा सक्सेना अनुपस्थित पाई गई थीं।

इन अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की गई है। निरीक्षण के दौरान सर्जरी अनुभाग में साफ सफाई की व्यवस्था, चर्म रोग अनुभाग के ओटी का एसी व गीजर खराब होने तथा फायर सिलेंडर की वैधता ना होने संबंधी कमियों को यथा शीघ्र पूर्ण कराने को निर्देशित किया है।

संबंधित समाचार