हरदोई: चुनावी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या, प्रधान समेत पांच पर केस दर्ज
हरदोई। चुनावी रंजिश में बुजुर्ग किसान की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में किसान के पुत्र समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामले में वर्तमान ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार …
हरदोई। चुनावी रंजिश में बुजुर्ग किसान की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में किसान के पुत्र समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामले में वर्तमान ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना बेनीगंज के ग्राम कटिघरा के गुल्लू खेतीबाड़ी करते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान अरुण यादव से चुनावी रंजिश चल रही है। गुल्लू के बेटे अनूप का आवास स्वीकृत हुआ था।
आरोप है कि ग्राम प्रधान अरुण यादव आवास के लिए 20 हजार रुपये मांग रहे थे। रुपये न देने पर दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ था। गुरुवार रात गुल्लू अपने बेटे अनूप व गांव के प्रेम के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में घात लगा कर बैठे प्रधान अरुण यादव, उनके साथी अवधेश तिवारी, गिरीश, कामता समेत पांच लोगों ने घेर लिया। विरोध करने पर आरोपितों ने तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें तीनों लोग घायल हो गए।
घटना के बाद आरोपित मौके से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने गुल्लू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र अनूप की तहरीर पर प्रधान समेत पांच लोगों पर एफआइआर दर्ज की है। एएसपी पूर्वी ने बताया कि हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: कार्तिक पूर्णिमा पर कोटवाधाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मेला हुआ गुलजार
