बरेली: सतिगुरु नानक प्रगटया मिटी धुन्ध जग चानन होआ…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। साहिब श्री गुरू नानक देव जी का 552 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेंट्रल गुरु पूरब कमेटी ने बरेली की समस्त संगत के सहयोग से बिशप मण्डल इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को विशाल मुख्य दीवान सजाया। सुबह से ही संगतों की गहमागहमी बढ़ गई। इसी बीच श्री गुरू ग्रन्थ …

बरेली, अमृत विचार। साहिब श्री गुरू नानक देव जी का 552 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेंट्रल गुरु पूरब कमेटी ने बरेली की समस्त संगत के सहयोग से बिशप मण्डल इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को विशाल मुख्य दीवान सजाया। सुबह से ही संगतों की गहमागहमी बढ़ गई। इसी बीच श्री गुरू ग्रन्थ साहिब को कीर्तन करते हुए पंज प्यारे एवं ग्रन्थी ज्ञानी काला सिंघ ने विशाल पंडाल में सुसज्जित तखत साहिब पर विराजमान किया।

हजारों श्रद्धालुओं ने गुरू के चरणों में शीश निवाया। माता भाग कौर ग्रुप की छोटी-छोटी बच्चियों एवं बच्चों ने श्री गुरू नानक देव के आगमन की खुशी में भट्टों के सवैये का गायन किया। अखण्ड कीर्तनी के भाई सुरेंद्र सिंघ एवं साथियों ने आसा की वार का कीर्तन किया। भाई गुरमीत सिंघ सहारनपुरी ने शबद लखी न जाई नानक लीला व मोती त मन्दर ऊसरहि रतनी ता होहि जड़ाओ गायन किया।

कथावाचक भाई बलदेव सिंघ ने गुरू नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। बंगला साहिब दिल्ली से आये भाई रणजीत सिंघ राना ने शबद ‘कलिजुग बाबे तरिआ सतिनाम पढ़ि मन्त्र सुणाइआ कलि तारण गुरू नानक आइआ’ करि कृपा तेरे गुण गावां ए नानक नाम जपत सुख पावां गायन कर संगत को निहाल किया। शाहबाद मारकंडा से आये ज्ञानी हरजीत सिंघ हरमन ने श्री गुरू नानक देव के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि ‘मैं मूरख की केतक बात है कोट पराधी परिआ रे गुरू नानक जिन सुनिया पेखिआ से फिर गरभास न परिआ रे’। भाई जगतार सिंघ जम्मू वालों ने शबद ‘गली जोग न होई’… गायन किया।

भाई जसप्रीत सिंघ मनप्रीत सिंघ ने शबद ‘सतिगुरु नानक प्रगटया मिटी धुन्ध जग चानन होआ, जित्थे बाबा पैर धरे पूजा आसणु थापणि सोआ एवं शबद दित्ती बांग निवाज कर सुन्न समान होआ जहाना’ गाकर निहाल किया। गुरू नानक देव के सिद्धांत किरत करो, नाम जपो, वंड छको पर अमल करने का संदेश दिया। मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह पन्नू ने संगत का धन्यवाद किया। संचालन सुखबीर सिंघ ने किया। शाम को अरदास एवं हुक्मनामे के बाद जयकारों की गूंज के साथ श्री गुरू ग्रन्थ साहिब को निज स्थान सुखासन सिविल लाइंस गुरुद्वारा में विराजमान किया गया।

प्रकाशोत्सव में इनका सहयोग रहा
इस अवसर पर मुख्य सेवादार कुलदीप सिंघ पन्नू, महेंद्र सिंघ, परमजीत सिंघ, अमरजीत सिंघ, राजेन्द्र सिंघ, मनु बख्शी, बिजेन्दर सिंघ, गुरबचन सिंघ, आरपीएस कालड़ा, रामिन्दर सिंघ, सुखवंत सिंघ, कंवलजीत सिंघ, मनमोहन सिंघ बख्शी, करतार सिंघ, एमपी सिंघ, सतवंत सिंघ चड्ढा, अरुण कुमार, मालिक सिंघ कालड़ा, मनदीप सिंघ, मनजीत सिंघ नागपाल, नरेंद्र सिंघ नन्दा, गुरमीत सिंघ, प्रीतम सिंघ, पिंका बख्शी, सुरेंदर सिंघ, मनोहर सिंघ, विन्दरपाल सिंघ, सुरजीत सिंघ छाबड़ा, हरजीत सिंघ, निर्मान सिंघ, रविंदर सिंघ, सुरेंदर सिंघ, परमीत सिंघ, कुलदीप सिंघ आदि का सहयोग रहा। सभी ने गुरू का लंगर छका। संचालन सोनू वीरजी ने किया।

सिक्ख मिशनरी कॉलेज ने धार्मिक पुस्तकों को स्टाल लगाया
प्रकाशोत्सव के मौके पर बिशप मंडल इंटर कॉलेज परिसर में सिक्ख मिशनरी कॉलेज ने धार्मिक पुस्तकों का स्टाल लगाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुनानक देव समेत अन्य के जीवन पर आधारिक पुस्तकें खरीदीं। गुरमति समर कैंप स्टाल भी लगा। पंजाब सिंध एंड बैंक ने चाय का लंगर तो युवकों ने काफी का स्टाल लगाकर सेवा की।

शहर विधायक ने संतोष गंगवार का ब्लड प्रेशर चेक किया
श्री गुरू नानक देव के प्रकाशोत्सव के मौके पर बिशप मंडल इंटर कॉलेज परिसर में डा. सुशीला गिरीश वेलफेयर सोसाइटी की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाया। जिसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड और हीमोग्लोबिन की नि:शुल्क जांच की गई। दवाईयां भी बांटी गईं। सोसाइटी अध्यक्ष एवं शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 540 श्रद्धालुओं की जांच की गई। शिविर में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार का ब्लड प्रेशर भी शहर विधायक ने जांचा।

95 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया
आईएमए की ओर से प्रकाशोत्सव के मौके पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इस दौरान 95 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में सेवा करने के लिए सिक्ख समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष सतवंत सिंघ चड्ढा को भी सम्मानित किया गया।

इन्हें गुरू की बख्शिश प्रदान कर सम्मानित किया गया
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, शहर विधायक डा अरुण कुमार, मेयर उमेश गौतम, एडीजी अविनाश चंद्र, एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह, एडीएम प्रशासन वीके सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा, सपा नेता पवन सक्सेना, अनुराग सिंह नीटू समेत अन्य ने गुरू के चरणों में शीश निवाकर गुरू का लंगर ग्रहण किया। मुख्य सेवादार कुलदीप सिंघ पन्नू ने सबको गुरू की बख्शिश (शाल) प्रदान कर सम्मानित किया। रात्रि में सभी गुरुद्वारों में दीवान सजाकर दीपमाला सजाई गई। लोगों ने घरों में भी दीपमाला की।

संबंधित समाचार