बरेली: दमखोदा में डेढ़ करोड़ की लागत बनेगा मिनी स्टेडियम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रिछा, अमृत विचार। विकास खंड दमखोदा में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए दमखोदा व डंडिया नगला में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम बनवाया जा रहा है। राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार के नेतृत्व में ब्लाक प्रमुख द्वारा निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। इसके साथ ही अब क्षेत्र की …

रिछा, अमृत विचार। विकास खंड दमखोदा में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए दमखोदा व डंडिया नगला में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम बनवाया जा रहा है। राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार के नेतृत्व में ब्लाक प्रमुख द्वारा निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। इसके साथ ही अब क्षेत्र की महिलाओं को वाकिंग के लिए जंगल में न जाकर इस स्टेडियम में सुविधा मिलेगी।

विकास खंड दमखोदा में बच्चों के खेलने के लिए कोई स्टेडियम नहीं है‌। कुछ बच्चे फौज व पुलिस की तैयारी करते हैं तो उन्हें सड़क पर जाना पड़ता है। दमखोदा मिनी स्टेडियम में ओपेन जिम, बैडमिंटन कोर्ट, रेसिंग ट्रैक, हाई मास्ट व फुब्बारा भी लगाया जाएगा। यह स्टेडियम 50 लाख की लागत से बनावाया जाएगा जबकि डंडिया नगला में इससे बड़ा स्टेडियम बनवाया जा रहा है जो करीब एक करोड़ की लागत आएगी। ब्लाक प्रमुख स्नेहलता गंगवार ने बताया कि यह स्टेडियम राजस्व राज मंत्री के नेतृत्व में बनवाए जा रहे हैं।

दोनों स्टेडियम में मनरेगा द्वारा मिट्टी कार्य व क्षेत्र पंचायत द्वारा चार दीवारी का कार्य और जिला पंचायत द्वारा शौचालय तथा खेल का सारा सामान व साधन राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार द्वारा दिया जाएगा। स्नेहलता ने बताया कि गांव की महिलाओं को टहलने के लिए सुबह जंगल में जाना पड़ता था जो सुरक्षित नहीं था। अब कम से कम गांव की महिलाएं तो सुरक्षित रहेंगी।

उधर ग्रामीण प्रतियोगिता कराने के लिए कोई जगह नहीं थी, अब डंडिया नगला में स्टेडियम बनने के बाद ग्रामीण खेल प्रतियोगिता इसी स्टेडियम में हुआ करेगी। इससे बच्चों को पूरा लाभ मिलेगा। स्टेडियम में सभी सामान मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार द्वारा दिया जाएगा प्राथमिक विद्यालय के सभी बच्चो को विशेष लाभ मिलेगा।

संबंधित समाचार