बरेली: जिले में निकले डेंगू के दो मरीज, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बाद जिले में अब डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। यहां डेंगू के प्रकोप का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जिले में इस साल जनवरी से अब तक 538 मामले सामने आ चुके हैं। यही नहीं, डेंगू से होने वाली मौत के मामले भी …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बाद जिले में अब डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। यहां डेंगू के प्रकोप का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जिले में इस साल जनवरी से अब तक 538 मामले सामने आ चुके हैं। यही नहीं, डेंगू से होने वाली मौत के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को एक और युवक की डेंगू से मौत हो गई। इस तरह डेंगू से अब तक 12 लोगों की जान जिले में जा चुकी है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को मढ़ीनाथ निवासी 40 वर्षीय युवक की भोजीपुरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक को बुखार आने पर मेडिकल कालेज में तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था। वहां डेंगू के एनएस-1 कार्ड टेस्ट में रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद युवक की एलाइजा जांच की गई थी, इसमें भी उनमें डेंगू की पुष्टि हुई।

डाक्टरों के मुताबिक उनकी बाडी में प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही थी। गुरुवार शाम को महज 14 हजार प्लेटलेट्स ही रह गई थीं, इसके बाद प्लेटलेट्स बढ़ाने की लगातार कोशिश की जा रही थी, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

जिला अस्पताल में बना 37 बेड का डेंगू वार्ड बीते एक सप्ताह से फुल चल रहा है। वहीं लगातार तेजी से नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। ऐसे में अगर संख्या इसी तेजी से बढ़ती रही तो मरीजों को 300 बेड कोविड अस्पताल में भर्ती करना पड़ सकता है।

संबंधित समाचार