माओवादियों का आज झारखंड बंद: रेलवे पटरियों पर किया बम विस्फोट, डीजल इंजन पटरी से उतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। झारखंड के धनबाद मंडल में रेलवे की पटरियों का एक हिस्सा विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त होने से शनिवार सुबह यहां एक डीजल इंजन पटरियों से उतर गया। भारतीय रेलवे ने बताया कि धनबाद मंडल के गरवा रोड और बरकाना खंड के बीच ‘बम विस्फोट’ हुआ। गौरतलब है कि माओवादियों ने आज झारखंड बंद …

नई दिल्ली। झारखंड के धनबाद मंडल में रेलवे की पटरियों का एक हिस्सा विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त होने से शनिवार सुबह यहां एक डीजल इंजन पटरियों से उतर गया। भारतीय रेलवे ने बताया कि धनबाद मंडल के गरवा रोड और बरकाना खंड के बीच ‘बम विस्फोट’ हुआ। गौरतलब है कि माओवादियों ने आज झारखंड बंद का ऐलान किया था।

सूत्रों ने इसे नक्सली घटना बताया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बम विस्फोट से धनबाद मंडल में डीजल का इंजन पटरी से उतर गया। अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पटरियों की मरम्मत का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े-

दुर्घटना: गुजरात में दो वाहनों के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार